उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड- यूपीपीआईपीबी ने सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फडेंशियल), सब- इंस्पेक्टर (अकाउंट और कर्ल्क) पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट के शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी इस शेड्यूल के अनुसार इन पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट का आयोजन 18 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। जारी एक अधिसूचना में यूपीपीआईपीबी एसआई और एएसआई पदों के लिए आयोजित किए जाने वाला टाइपिंग स्किल टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पास किया होगा और डाक्यूमेंट्स के अनुसार योग्य होगा। जिन भी उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई स्किल टेस्ट राउंड पास किया है वह यूपी पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस टाइपिंग स्किल टेस्ट शेड्यूल 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी इस टाइपिंग स्किल टेस्ट के शेड्यूल 2022 के बाद यूपीपीआईपीबी जल्द ही परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी करेगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है की एडमिटा कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए यूपी पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
यूपीपीआईपीबी स्किल टेस्ट
यूपीपीआईपीबी एसआई और एएसआई के पदों के लिए विभिन्न चरह के टेस्ट लिए जाते हैं। 18 अक्टूबर को होने वाला टेस्ट कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट है। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट को पास करने के बाद चुने गए उम्मीदवार अगले चरण के सिक्ल टेस्ट में जाएंगे जो स्टेनोग्राफी टेस्ट के होगा।
यूपीपीआईपीबी एसआई और एएसआई पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पीछले साल 1 जून 2021 में प्रारंभ हुई थी जिसकी अंतिम तिथि 22 जुलाई 2021 थी। जिसकी परीक्षा 4 ओर 5 दिसंबर 2021 की हुई। फिलहाल इन पदों के लिए कई तरह के स्किल टेस्ट लिए जा रहे है। यूपीपीआईपीबी एसआई और एएसआई पदों की भर्ती कुल 1277 रिक्तियों के लिए कर रही है। इन पदों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकत 28 वर्ष तय की गई है।
कैसे करें डाउनलोड यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग स्किल टेस्ट शेड्यूल
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग स्किल टेस्ट शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।
आधिकारिक वेबसाइट पर आपको सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फडेंशियल), सब- इंस्पेक्टर (अकाउंट और कर्ल्क) पदों की भर्ती 2020-21 का लिंक दिया गया है।
दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर टाइपिंग स्किल टेस्ट का शेड्यूल खुल जाएगा।
अब आप इस शेड्यूल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











