उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिष्द ने 18 जून यानी आज यूपी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर में 2 बजे जारी किया जा चुका है। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा कर देख और डाउनलोड दोनों कर सकते हैं। कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 2 बजे प्रयागराज में स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिष्द के मुख्यालय में घोषित किया गया। कक्षा 10वीं की परिक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कॉपी का मुल्यांकन 23 अप्रैल से 7 मई के बीच किया गया था। लंबे इंतजार के बाद आज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी गया है। कक्षा 10 के रिजल्ट के बाद शाम 4 बजे तक में कक्षा 12 वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
UP Board 10th Result 2022 Topper List Rank Name Marks : यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 टॉपर सूची रैंक नाम अंक
| Rank | Name | Marks |
| 1 | प्रिंस पटेल | 586 |
| 2 | संस्कृति ठाकुर | 585 |
| 2 | किरण कुशवाहा | 585 |
| 3 | अनिकेत शर्मा | 584 |
| 4 | पलक अवस्थी | 583 |
| 4 | आस्था सिंह | 583 |
| 5 | एकता वेरका | 582 |
| 5 | अथर्व श्रीवास्तव | 582 |
| 5 | नैंसी वर्मा | 582 |
| 5 | प्रांशी द्विवेदी | 582 |

कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 2022
यूपीएमएसपी ने कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत जारी कर दिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.18% है। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 85.25% है और लड़कियों को पास प्रतिशत 91.6% है। इस साल के पास प्रतिशत में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों में 22,22475 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसमें लड़कियों की संख्या 10,53,257 है वहीं परीक्षा पास करने वाले लड़कों की संख्या 11,79,488 है।
जिन भी छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वह नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड
• यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
• वेबसाइट के होम पेज पर आपको कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधा रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।
• रिजल्ट पेज पर छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड जालकर सबमिट करना है।
• सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
• अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications











