यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Home Science Syllabus PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 12वीं गृह विज्ञान यानी होम साइंस का सिलेबस जारी कर दिया गया है। जारी ये सिलेबस 2022-23 सत्र के हैं। इस साल सिलेबस में उचित मूल्यांकन कर कुछ बदलाव कर सिलेबस जारी किया गया है। जारी किए सिलेबस में से 30 प्रतिशत सिलेबस को यूपी बोर्ड द्वारा घटाया गया है। इसलिए कक्षा 12वीं में पढ़ रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए सिलेबस को जरूर चेक करें। यूपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षी 12वीं का सिलेबस छात्रों को लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसे वह आसानी से यूपीएमएसी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से जाकर डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा उम्मीदवार करियर इंडिया हिंदी से अपने सभी विषयों का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Home Science Syllabus PDF Downl

कक्षा 12वीं के जो छात्र यूपी बोर्ड के तहत आने वाले कोर्स कोड 135 होम साइंस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपने सिलेबस इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 छात्रों की सहायता के लिए लेख के अंत में दिया गया।

इसी के साथ आपको बता दें की छात्र अक्सर ये गलती करते हैं कि वह होम साइंस के विषय को केवल खाना बानाने या फिर अन्य घर के कार्यों से जोड़ते हैं, लेकिन आपको बता दें की ये विषय खाना बनाने से अधिक है और कई अन्य कलाओं को भी अपने में शामिल करता है जिसकी जानकारी तो आपको कोर्स स्ट्रक्चर में प्राप्त होगी जो लेख में नीचे दिया गया है। छात्रों को जारी किए सिलेबस के अनुसार होने वाली परीक्षा की तैयारी करने की आवश्यकता है।

12वीं होम साइंस कोर्स स्ट्रक्चर

होम साइंस के सिलेबस को दो खंडों में बाटां गया है। प्रत्येक खंड 35 अंकों के लिए है, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

खंड क - शारिरक्रिया विज्ञान तथा स्वास्थ्य रक्षा

शरिर क्रिया विज्ञान

इकाई 1 - संतुलित आहार- निर्धारक कारक, विभिन्न अवस्थाओं में संतुलित आहार।

इकाई 2 - परिसंचरण तंत्र
(1) रक्त का संघटन तथा कार्य
(2) रक्त संचरण का यंत्रिकत्व तथा अंगों में उनकी आवश्यकतानुसार रूधिर संभरण।

इकाई 3 - श्वासोच्छवास
(1) कंठ, चहिका, फेफड़ा, ब्रांक
(2) श्वासोच्छवास का प्योजन और शरीर की आवश्यकताओं में समायोजन
(3) उचित रूप से श्वास लेने की आदत तथा आसन रा उस पर प्रभाव।
(4) श्वास धारिता तथा उसकी सार्थकता।

इकाई 4 - तंत्रिक तंत्र तथा ज्ञानेन्दियां
(1) तंत्रिक कोशिकायें, तंत्रिकायें, मेरूज्जु व मष्तिष्क
(2) करण, नासिका, जिह्नवा, त्वचा एवं चक्षु की रचना
(3) दृष्टि का सामान्य दोष तथा उसकी प्रारम्भिक पहचान
(4) समन्वय और औधविन्यसन से उसका कक्षेम

इकाई 5 - अंत स्त्रावी ग्रन्थियां।

स्वास्थ्य रक्षा

इकाई 1 - निम्नलिखित रोगों का उद्गम फैलने की विधि, चिन्ह, लक्षण, निरोध तथा उपचार- मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इन्सेफलाइटिस, हाथी पांव, हेपेटाइटिस, पीत ज्वर, क्षयरोग, कुष्ठ रोग, रेबीज, चेचक, हैजा, प्लेग, खसरा, मोतीझरा, पोलियो एवं अन्य रोग।

इकाई 2 - प्रदुषण एवं पर्यावरण का जनजीवन पर प्रभाव।

इकाई 3 - प्रकृतिक आपदायें जैसे- आग, भूकम्प, बाढ़ तथा सूखे की मूलभूत जानकारी, प्रभाव तथा इससे बचने के उपाय।

खडं ख - समाजशास्त्र तथा बाल क्लयाण

समाजशास्त्र

इकाई 1 - एकल तथा संयुक्त परिवार के संबंधनों का मनोविज्ञान

इकाई 2 - व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बाल्यावस्था का प्रभाव (7 से 11 वर्ष)

इकाई 3 - बाल विवाह गुण तथा दोष।

इकाई 4 - विवाह के कानूनी तथा जीब शास्त्रीय गुण।

इकाई 6- दहेज समस्या एवं उसका उन्मूलन।

बाल कल्याण

इकाई 1 - शिशु की देखभाल
(1) प्रगति के निर्देशन हेतु नियमित रूप से वजन लेना।
(2) दूध छुडाना
(3) दांत निकलना
(4) वस्त्र
(5) नियमित उत्सर्जन की आगत का निर्माण
(6) लघु पाचक व्याधियों का उपचार।

इकाई 2 - शिशु-मृत्यु संख्या की समस्यायें।

इकाई 3 - बाल कल्याण की आधुनिक गतिविधियां।

कैसे करें यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

चरण 1 - कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने उनसे सभी विषयों के सिलेबस आ जाएंगे।

चरण 4 - अपने विषयों के अनुासर आप अपने सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Computer Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Computer Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th History Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th History Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board has released Class 12th Syllabus 2022-23 for all subjects, which can be downloaded from the official website of UPMAC, upmsp.edu.in. Apart from this, the 12th students who are preparing for the course code 135 Home Science exam under the UP Board can also download their syllabus through this article. 12th Home Science Syllabus 2022-23 given at the end of the article to help the students.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X