उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद-यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी करने की तारीख की जल्द ही घोषणा कर सकती है। छात्र रिजल्ट आने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के रिजल्ट में हो रही देरी पर निराशा जताने के बाद हो सकता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख की जल्द ही घोषणा करे।
उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं का परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित करवाई गई थी और कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चली थी। परीक्षा को खत्म हुए 2 महीने हो चुके है लेकिन अभी तक बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट जारी नहीं किए है। इसी कारण से यूपी के सीएम ने बोर्ड के साथ बैठक की है।

- Jun 17, 2022 1:09 PMUP Board Result 2022 Bonus Marks in Math's गणित में बोनस मार्क्स
- Jun 17, 2022 12:30 PMUPMSP Board Result 2022 Will be release soon यूपी बोर्ड जल्द जारी किया जाएगा
- Jun 16, 2022 3:32 PMUPMSP Board Result 2022 Students Supplementary exam यूपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा
- Jun 16, 2022 3:16 PMUP Baord Result 2022 Students Appered For Class 10th Exam इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा कितने छात्रों ने दी
- Jun 16, 2022 3:09 PMUPMSP Baord Result 2022 Last years Pass Percentage of class 10th पिछले कुछ सालों का कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत
- Jun 16, 2022 2:46 PMUP Board Result 2022 Pass Percentage of 2021 पिछले साल का पार प्रतिशत
- Jun 16, 2022 2:38 PMUPMSP Board Result 2022 कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट डाउनलोड
- Jun 16, 2022 1:26 PMUP Board Result 2022 Passing Marks यूपी बोर्ड पसिंग मार्क्स क्या है
- Jun 16, 2022 1:24 PMUP Board Result 2022 Live Updates इन छात्रों के लिए जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022
- Jun 16, 2022 1:21 PMUP Board Result 2022 Passing Criteria यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 अंक प्रक्रिया
- Jun 16, 2022 1:20 PMUP Board Result 2022 Soon यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 जल्द आएगा
- Jun 16, 2022 1:18 PMUP Board Result 2022 Class 10 12 Date यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 18 जून को आएगा
- Jun 16, 2022 1:17 PMUP Board 10th 12th Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 तिथि समय
- Jun 16, 2022 12:41 PMUP Board Result 2022 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट लिंक
- Jun 16, 2022 10:49 AMUP Board Result 2022 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डीटेल्स
- Jun 16, 2022 10:30 AMUP Board Result 2022 सीएम योगी ने बोर्ड रिजल्ट के लिए की मीटिंग
- Jun 16, 2022 10:16 AMUP Board Result 2022 सीएम योगी ने बोर्ड रिजल्ट के लिए की मीटिंग
- Jun 16, 2022 10:07 AMUP Board Result 2022 बोर्ड रिजल्ट में देरी
- Jun 16, 2022 9:42 AMUP Board Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट
रिजल्ट में देरी को लेकर यूपी सीएम योगी ने बैठक बुलाई
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा12वीं के रिजल्ट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 जून 2022 को टीम 9 मीटिंग की बैठक आयोजित की। इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड शामिल थे। मीटिंग मे सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर बात की। इसी के साथ उन्होंने यूपीएमएसपी को रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा करने के निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10 जून 2022 को रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन उसके बाद तारीख को आगे बढ़ा कर रिजल्ट को 15 जून को जारी करने का फैसला लिया गया। अब एक बार फिर रिजल्ट जारी करने की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने की नई तारीख का इंतजार है। अब देखना ये है कल हुई मीटिंग के बाद बोर्ड कितनी जल्दी या देर में रिजल्ट जारी करने का फैसला लेती है।
47 लाख छात्रों ने दी यूपी बोर्ड परीक्षा
लगभग 47 लाख छात्रों ने इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दी है। फिलहाल ये सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद रिजल्ट के जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











