उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हर साल कक्षा 10 वीं के छात्रों को लिए मॉडल पेपर जारी करती है। ठीक उसी तरहा इस साल भी यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों को मॉडल पेपर 2022-23 जारी किया है। जो छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र अपने विषयों के अनुसार अपने मॉडल पेपर 2022-23 क पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए मॉडल पेपर 2022-23 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। छात्र नीचे दिए चरणों के माध्यम से कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं के जो छात्र मुख्य विषय साइंस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या करने वाले हैं। वह छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षआ 10वीं साइंस का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर 2022-23 छात्र के लिए आर्टिकल के अंत में दिया गया है जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की खंड अ के उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट पर भरने होंगे।

कक्षा 10वीं साइंस मॉडले पेपर 2022-23: स्ट्रक्चर
- साइंस के मॉडल पेपर 2022-23 को दो खंडों में बांटा गया है। दोनों खंडों के तीन उपखंड है।
- साइंस खंड अ और उसके उपखंड को मिला कर कुल 20 प्रश्न पूछें गए हैं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है यानी कुल 20 अंक। जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर भरने होगें।
- खंड ब में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 50 अंकों के होंगे।
- आयोजित होने वाली परिक्षा कुल 70 अंकों की होगी और 3 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
कैसे करें कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड
चरण 1- कक्षा 10वीं यूपी बोर्ड के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
चरण 2- होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मॉडल पेपर 2022-23 की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
चरण 4- यहां से छात्र अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 20222-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











