UP Board 12th Topper List 2022 PDF Download यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें

UP Board 12th Result 2022 Topper List Download PDF District Wise उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में 18 जून शनिवार को शाम 4 बजे घो

UP Board 12th Result 2022 Topper List Download PDF District Wise उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में 18 जून शनिवार को शाम 4 बजे घोषित किया गया। यूपी इंटर की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंकों (95.40%) के साथ टॉप किया है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा, माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, शिक्षा निदेशक डॉ सरिता तिवारी, अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला और सचिव दिव्य कांत शुक्ल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के साथ ही यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी की गई है। यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 जिला अनुसार जारी की गई है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ हुए, वह यूपीएमएसपीएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in से यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक और डोनलोड कर सकते हैं।

UP Board 12th Result 2022 Check Link

UP Board 12th Result 2022 Overall List

Rank Name Marks
1 Divyanshi 95.4%
2 Anshika Yadav 95%
3 Yogesh Pratap Singh 95%
3 Balkrishna 94%
3 Prakhar Pathak 95%
UP Board 12th Topper List 2022 PDF Download यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 18 जून को शाम 4 बजे बजे जारी किया गया। वह सभी छात्र जो कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में इस वर्ष कुल 85.33 छात्र पास हुए हैं। पिछले साल 97.88% छात्र पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 81.21 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों में यह 90.15 प्रतिशत है।

UPMSP 12वीं का परिणाम 2022 आंकड़े
पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या: 2410971
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 2237578
उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या: 980543
उत्तीर्ण लड़कियों की कुल संख्या: 928706
उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या: 199249

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें?

  • यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि जिन छात्रों की यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। लगभग 1.5 लाख छात्र जो नियमित कार्यक्रम के अनुसार व्यावहारिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, वह अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 17 मई से 20 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी।

यूपीएमएसपी नोटिस के अनुसार, छात्र अपने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों के साथ यूपी बोर्ड की व्यावहारिक परीक्षा की तारीख की पुष्टि कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि छात्रों को इसके अलावा व्यावहारिक परीक्षा में शामिल होने का कोई अन्य अवसर नहीं मिलेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए यूपीएमएसपी की व्यावहारिक परीक्षाएं पूरे उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल से 4 मई के बीच आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

यूपीएमएसपी व्यावहारिक परीक्षा दिशानिर्देश

  • छात्रों को कक्षा 12 के लिए यूपी बोर्ड की व्यावहारिक परीक्षा में भाग लेने के दौरान नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  • छात्रों को प्रवेश पत्र ले जाना चाहिए और परीक्षा समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा हॉल में उपस्थित होना चाहिए।
  • सभी छात्रों को यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि अपने साथ न रखें।
  • आवश्यक स्टेशनरी सामान ले जाएं। छात्र अन्य उम्मीदवारों से उधार नहीं ले सकते।

JNVST Class 6 Result 2022 Download जेएनवीएसटी रिजल्ट 2022 कक्षा 6 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

Goa Board Result 2022 Marksheet Download गोवा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करेंGoa Board Result 2022 Marksheet Download गोवा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board 12th Result 2022 Topper List Download PDF District Wise Uttar Pradesh Board of Secondary Education (UPMSP) has declared the UP Board 12th Result 2022. UP Board 12th Result 2022 was declared on 18th June Saturday at 4 PM. Divyanshi from Fatehpur has topped the UP Inter exam with 477 marks (95.40%) out of 500. UP Board 12th Result 2022 was announced in a press conference by Secondary Education Minister Gulab Devi, Education Director Dr Sarita Tiwari, Additional Chief Secretary Aradhana Shukla and Secretary Divya Kant Shukla. Along with the UP Board 12th Result 2022, the UP Board 12th Topper List 2022 has also been released. UP Board 12th Topper List 2022 has been released district wise. Students who appeared for the UP Board Class 12th Exam 2022 can check and download the UP Board 12th Result 2022 from the official website of UPMSPSP at upresults.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X