यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Sociology Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं सभी स्ट्रीम के मॉडल पेपर 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। इसमें आर्ट्स स्ट्रीम का सोशियोलॉजी विषय भी शामिल है। यूपी बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवाएं है। कक्षा 12वीं के छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अपने सभी विषयों के मॉडल पेपर 2023 करियर इंडिया हिंदी के पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दें की जिन छात्रों के पास सोशियोलॉजी मुख्य विषय के तौर पर है और उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है या शुरू करने वाले हैं उन छात्रों की सहायता के लिए सोशियोलॉजी विषय का मॉडल पेपर 2022-23 लेख में नीचे दिया गया है। जिसे वह पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

सोशियोलॉजी विषय सोशल साइंस का हिस्सा है इस विषय में छात्रों को समाज और समाज में रह रहे मानवों के समाजिक व्यवहार, समाजिक संबंधों के पैटर्न, रोजमर्रा की जिंदगी से संबंधित संस्कृत पहलुओं आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। इस विषय की तैयारी के लिए छात्रों को विषय से संबंधित किताब कक्षा के दौरान बनाए नोट्स आदि पर ध्यान देना होगा। उन्हें देखना होगा की सिलेबस में क्या दिया गया है और इसकी बेहतर तैयारी के लिए उन्हें परीक्षा के पैटर्न को समझना होगा ताकि वह आकलन कर सके की परीक्षा में क्या आ सकता है और किस तरह से आ सकता है। साथ ही अपने कमजोर पॉइंट को पकडे़ और उस पर भी ध्यान दें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Sociology Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी मॉडल पेपर 2023 : स्ट्रक्चर

- सोशियोलॉजी के मॉडल पेपर को कई सेक्शन में बांटा गया है। इन्हें प्रश्नों के आधार पर बांटा गया है।
- पहला सेक्शन है बहुविकल्पीय प्रश्न का यानी एमसीक्यू। जिसमें 10 प्रश्न दिए गए है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- सेक्शन 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (वेरी शॉर्ट आंसर प्रश्न)। जिसमें 10 प्रश्न दिए गए हैं और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
- तीसरा सेक्शन लघु उत्तरीय (शॉर्ट आंसर) प्रश्न है। जिसमें कुल 6 प्रश्न दिए गए है। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का है।
- चौथे सेक्शन में दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न है यानी लॉन्ग आंसर वाले प्रश्न। इसमें कुल 3 प्रश्न है और प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है।
- सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए 3 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए किया गया है।
- परीक्षा में मिला अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया गया है।
- परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

कैसे करें कक्षा 12वीं यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?

चरण 1 - यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मॉडल पेपर की पूरी सूची आ जाएगी।
चरण 4 - छात्र अपनी कक्षा और विषय के आधार पर मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Economics Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Economics Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Civics Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Civics Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Class 12th Model Papers 2022-23 for all streams have been released by the UP Board. It also includes Sociology subject of Arts stream. UP Board has made available the model papers of all subjects in PDF format on the official website upmsp.edu.in. Apart from the official website of UP Board, class 12th students can download their all subjects model paper 2023 from the page of Career India Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X