यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Sanskrit Syllabus PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2022-23 के सिलेबस कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जारी किये हैं। यूपी बोर्ड द्वारा जार किए सिलेबस 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों कि परीक्षा में सहायता करने के लिए जारी किये गये हैं। जारी कुछ मीडिया खबरों के अनुसार बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। इसको लेकर आधिकारिक तौर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रंड के अनुसार संभावना है कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च में 2023 में किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों को यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए सिेलबस 2022-23 डाउनलोड करने चाहिए। छात्र upmsp.edu.in पर जाकर अपने विषय के अनुसार अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Sanskrit Syllabus PDF Download)

12वीं के जो छात्र इस साल संस्कृत विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें बता दें कि वह अपने विषया का सिलेबस 2022-23 इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए सिलेबस लेख के अंत में दिया गया है। जिसे छात्र सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। अक्सर ही आपने देखा होगा की भाषा के विषयों की पढ़ाई छात्र कभी पूरी तरह से नहीं करते हैं और इस विषय में अच्छा स्कोर भी नहीं कर पाते हैं, इसके पीछे का मुख्य कारण ये है कि वह केवल ग्रामर से संबंधित प्रश्नों पर ध्यान देते हैं। हर इकाई से आने वाले प्रश्नों को छोड़ देते हैं। इससे उनके अंक अच्छे नहीं आते हैं।

सिलेबस के माध्यम से छात्रों को ग्रामर और इकाईयों से आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी मिलती है साथ ही ये भी पता लगता है कि इन खंडों में कितने अकं प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे छात्रों को तैयारी करने में सहायता मिलती है इसलिए छात्रों को परीक्षा से पहले सिलेबस चेक करना आवश्यक हैं। आइए आपको संस्कृत के कोर्स स्ट्रक्चर के बारे में बताएं।

कक्षा 12वीं संस्कृत सिलेबस 2022-23 कोर्स स्ट्रक्चर

खंड (क) गद्य (प्रोस- Prose)

चन्द्रापीडकशा पूवार्द्ध
1. गद्यांश (प्रोस) के आधार पर प्रश्नोत्तर
2. कथात्मक पात्रों का चरित्रचित्रण (हिंदी में, अधिकतम 100 शब्द)
रचनाकार का जीवनपरिचय एवं गद्यशैली (हिंदी अथवा संस्कृत में, अधिकतम 100 शब्द)
4 संदर्भित पुस्तक से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

खंड ख - पद्य (वर्स- Verse)

रघुवंशमहाकाव्यम् (द्वितीय सर्ग)- (श्लोक संख्या- 41 से 64 तक)
1. किसी श्लोक की संदर्भसहित हिंदी में व्याख्या
2. किसी श्लोक की संदर्भसहित संस्कृत में व्याख्या
3. कवि-परिचय एवं काव्य शैली (हिंदी अथवा संस्कृत में, अधिकतम 100 शब्द)
4. काव्यगत तथ्यों एवं भावों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

खंड ग- (नाटक)

अभिज्ञानशाकुन्तलम्
1. पाठगत (टेक्स्टूअल - Textual) नाटक के किसी गद्यांश अथवा पद्य की संदर्भसहित हिंदी में व्याख्या
2. पाठगत नाटक के अंशों से सूक्तिपरक पंक्ति की संदर्भसहित हिंदी में व्याख्या
3. नाटककार का जीवन परिचय एवं नाट्यशैली (हिंदी अथवा संस्कृत में, अधिकतम 100 शब्दों में)
4. संदर्भित पुस्तक से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

खंड घ - निबंध

विभिन्न विषयों पर संस्कृत में निबंध (10 लाइनें)- संस्कृत साहित्य, जनसंख्या, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा, यातायात के नियम आदि।

खंड ङ - अलंकार

निम्नलिखित अलंकारों की सामान्य परिभाषा (हिंदी या संस्कृत में) अथवा उदाहरण संस्कृत में - उपमा तछा रूपक।

खंड च (व्याकरण)

1. अनुवाद - ऐसे हिंदी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद जहां उपपद विभक्तियों का प्रयोग हो।
2. कारक तथा विभक्ति
3. समास
4. संधि
5. शब्दरूप
6. धातुरूप
7. प्रत्यय
8. वाच्य परिवर्तन

कैसे करें यूपी बोर्ड 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

  1. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए सिलेबस 2022-23 (पाठ्यक्रम 2022-23) के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सिलेबस 2022-23 क पूरी लिस्ट जारी की गई है।
  4. छात्र अपने विषयों के अधार पर अपना सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Computer Syllabus PDF Download) यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Computer Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Home Science Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Home Science Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has released the syllabus for the session 2022-23 for class 12th students. Syllabus issued by the UP Board has been issued to help the students appearing in the board examination to be held in 2023. Students can download their subject wise syllabus by visiting upmsp.edu.in. The 12th students who are going to appear in the Sanskrit subject examination this year, tell them that they can also download the syllabus of their subject 2022-23 through this article. Syllabus is given at the end of the article to help the students. Which students can download directly.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X