यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Physics Model Paper PDF Download)

uttar pradesh, upmsp, up board, board exam, syllabus,

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के मॉडल पेपर 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर हाल ही में पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए है। इन मॉडल पेपर के माध्यम से छात्रों को परीक्षा की अंक योजना के साथ-साथ परीक्षा के पैर्टन और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलती है। हर साल मॉडल पेपर रिलीज करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त करवाना होता है ताकि छात्र अपनी तैयारी उसके अनुसार कर सकें। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी हुए मॉडल पेपर नीचे दिए आसन चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र जिन के पास भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विषय है और उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी है या वह तैयारी शुरू करने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए वह यूपी बोर्ड द्वारा रिलीज किए मॉडल पेपर 2022-23 जरूर डाउनलोड करें। छात्रों फिजिक्स विषय का मॉडल पेपर 2022-23 करियर इंडिया हिंदी के इस लेख से माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिक्स विषय में छात्र एक ऐसे प्राकृतिक विज्ञान के बारे में पढ़ते हैं जिसमें उन्हें पदार्थों, उनकी गति और स्थान, मूलभूत घटकों, समय के माध्यम से व्यवहार, बल और उर्जा से संबंधित सभी संस्थानों के बारे में सिखाया और पढ़ाया जाता है। साइंस स्ट्रीम के महत्वपूर्ण मुख्य विषयों में से एक है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Physics Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स मॉडल पेपर : स्ट्रक्चर

- परीक्षा का आयोजन कुल 70 अंकों के लिए किया जाएगा। क्योंकी 30 अंकों का प्रैक्टिक वर्क है।
- परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटा 15 मिनट है जिसमें से 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दी गई है।
- परीक्षा को 5 खंडों में बांटा गया है।
- खंड अ बहुविकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खंड ब वेरी शॉर्ट आंसर वाले हैं जो 1 अंक के लिए है।
- खंड स शॉर्ट आंसर प्रश्न प्रकार 1 है जो 2 अंक के है।
- खंड द शॉर्ट आसंर प्रश्न प्रकार 2 है जो की 3 अंकों के लिए है।
- खंड य विस्तृत उत्तर वाले हैं यानी लॉन्ग उत्तर वाले और ये खंड 5 अंकों के प्रश्न का है।

कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?

चरण 1 - यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर के सेक्शन पर क्लिक करना है।

चरण 3 - मॉडल पेपर पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नया पेज खुलेगा।

चरण 4 - नए खुले इस पेज पर छात्रों को सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के मॉडल पेपर मिलेंगे।

चरण 5 - कक्षा 12वीं के छात्र अपनी कक्षा की सूची में से अपने विषयों के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

कक्षा 12वीं के छात्रों को बता दें की वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अपने सभी विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 करियर इंडिया के पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12 फिजिक्स मॉडल पेपर डाउनलोड करें -

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Computer Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Computer Model Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The 12th Model Papers have recently been released on the official website in PDF format. Through these model papers, students get an idea about the pattern of the exam along with the marking scheme of the exam and the type of questions that will come in the exam. Students appearing in the board exams this year can download the model papers released on the official website of UPMSP at upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X