यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Home Science Model Paper PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मॉडल पेपर 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपने विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर 2022-23 हाल ही में जारी किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा पैटर्न और अंक योजना के साथ-साथ प्रश्नों के प्रकार की जानकारी के लिए बोर्ड हर साल मॉडल पेपर 2022-23 जारी करती है। जारी इन मॉडल पेपर के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी अच्छी से कर पाते हैं। यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र करियर इंडिया हिंदी के इस पेज से भी अपने विषयों का मडॉल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं कि गृह विज्ञान (होम साइंस) की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा की तैयारी में मॉडल पेपर का प्रयोग करें और परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्राकर के बारे में जाने। गृह विज्ञान विषय में खाना बनाने के साथ खाने के प्रबंधन, सिलाई, फस्ट एड, किचन मैनेजमेंट, स्टोरेज मैनेजमेंट आदि जैसी कई चीजों के बारे में पढ़ाया जाता है। तो जो छात्र इसे केवल खाना बनाने वाला विषय न समझे और इसकी तैयारी पर भी ध्यान केंद्रीत करें ताकि इस विषय में भी आपके अच्छे अंक आए जो अंत में आपके मुख्य रिजल्ट में आपका टोटल अंक प्रतिशत को बढ़ाएं। छात्र गृह विज्ञान का अपना मॉडल पेपर इस लेख के माध्यम से सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए मॉडल पेपर लेख के अंत में दिया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Home Science Model Paper Paper)

कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23: स्ट्रक्चर

-परीक्षा का आयोजन केवल 70 अंकों के लिए किया जाएगा। 30 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क है। अंतिम मूल्यांकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क को मिलाकर 100 अंकों में से किया जाएगा।
- परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 23 अंक प्राप्त करने है।
- यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली अन्य सभी परीक्षाओं की तरह इस विषय की परीक्षा भी 3 घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।
- प्रश्न संख्या 1 से 4 तक पूछे जाने वाले प्रश्न 1 अंक के हैं और एमसीक्यू प्रश्न है।
- प्रश्न संख्या 5 से 9 के प्रश्न अतिलघु उत्तर वाले प्रश्न (वेरी शॉर्ट आंसर) है। जो एक अंक के है।
- प्रश्न संख्या 10 से 14 लघु उत्तर (शॉर्ट आंसर) वाले प्रश्न है, जो की 2 अंकों के है।
- प्रश्न संख्या 15 से 18 तक के प्रश्न दीर्घ उत्तर (लॉन्ग आंसर) वाले प्रश्न है। जो की 5 अंकों के लिए है।

कैसे करें कक्षा 12वीं यूपी बोर्ड का मॉडल पेपर डाउनलोड?

चरण 1 - यूपी बोर्ड का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - लिकं पर क्लिक करने पर आपके सामने कक्षाओं के आधार पर मॉडल पेपर की सूची आ जाएगी।
चरण 4 - यहां से छात्र अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Civics Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Civics Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF Download)

कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Model Paper 2022-23 has been issued by the Uttar Pradesh Board of Secondary Education for class 12th students. Students can download their subjects model papers 2022-23 from the official website upmsp.edu.in. The Model Papers 2022-23 have been released recently by the UP Board. Every year the board releases the Model Papers 2022-23 for the students to know the type of questions along with the exam pattern and marking scheme.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X