यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th History Model Paper PDF Download)

हर साल यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर 2022-23 जारी किए जाते हैं। छात्र अपने विषयों के आधार पर मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है। मॉडल पेपर जारी करने का मुख्य मकसद छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंक योजना के बारे में जानकारी देना होता है। इसके अलावा छात्र जारी मॉडल पेपर को हल कर जान पाएंगे की उन्हें और कितना परिश्रम करने की आवश्यकता है साथ ही उन्हें पता रहेगा की वह किस विषय में कमजोर है और किस विषय में उनकी पकड़ अच्छी है जिसके अनुसार उन्हें अपनी तैयारी की स्थिता कै आंकलन कर पाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के जो छात्र इतिहास विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपने स्टडी प्लान में बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर आवश्यक रूप से शामिल करें। छात्रों की सहायता के लिए इतिहास विषय का मॉडल पेपर 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है जिसे वह आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दें की जारी मीडिया खबरों के अनुसार यूपी बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर सकती है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर करेगी, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th History Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा12वीं इतिहास परीक्षा 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद- यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वी की इतिहास की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 मार्च 2023 को किया जाएगा। यूपी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 16 फरवरी 2023 को हुई और परीक्षा का समापन 4 मार्च को किया जाएगा। इसी बीच 2 मार्च को आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों की इतिहास की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक है। परीक्षा का आयोजन दूसरी शिफ्ट में किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाल छात्र बोर्ड द्वारा जारी इतिहास का मॉडल पेपर जरूर चेक करें।

इतिहास की तैयारी करने वाले छात्र बनाए गए नोट्स के रिविजन पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण तिथियों को भी याद करें। परीक्षा की अवधि वैसे तो 3 घंटें की है लेकिन छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्र शांत मन के साथ सभी प्रश्नों और दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ें। शुरुआत उन प्रश्नों से करें जो उन्हें अच्छी तरह से आते हैं और जल्द से जल्द उन्हें निपटाने का कार्य कर आगे अन्य प्रश्नों पर बढ़े ताकि किसी एक प्रश्न पर उनका ज्यादा समय बर्बाद न हो और परीक्षा समय रहते पूरी हो सकें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास मॉडल पेपर स्ट्रक्चर

- यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर को 5 खंडों में बांटा गया है।
- परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट की है।
- परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए किया जाएगा।
- खंड क बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 10 है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खंड ख में 5 वेरी शॉर्ट प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
- खंड ग में 6 शॉर्ट प्रश्न है और सभी प्रश्न 5 अंकों के है।
- खंड घ दीर्घ उत्तर वाला प्रश्न है। इस खंड में कुल 3 प्रश्न है और तीनों 10 अंकों के लिए हैं।
- खंड ङ में केवल 2 प्रश्न है कुल 20 अंकों के लिए प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
- दृष्ट बाधिक छात्रों के लिए मानचित्र वाले प्रश्न के विकल्प में दूसरा प्रश्न दिया गया है।

कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षआ 12वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करें। लिकं पर क्लिक करने के बाद उनके सामने मॉडल पेपर 2022-23 की एक सूची आएगी जिसमें छात्र कक्षा 12वीं के सेक्शन से अपने विषयों के आधार पर मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Hindi Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Hindi Model Paper PDF Download)

UP Board 12th Exam 2023 Sample Paper PDF Download यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर 2023 पीडीएफ डाउनलोड करेंUP Board 12th Exam 2023 Sample Paper PDF Download यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year UP Board is issued Model Papers 2022-23 to help the students before class 12th board exams. Students can download their subject wise model papers from the official website in PDF format. The main purpose of releasing model papers is to give students an idea about the board exam pattern, type of questions and marking scheme.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X