यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Geography Syllabus PDF Download)

यूपीएमएसपी ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए सिलेबस 2022-23 जारी किए हैं। कक्षा 12वीं के जो छात्र 2023 में बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अपना सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं का सिलेबस upmsp.edu.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। जारी किए इन सिलेबस के माध्यम से छात्र मार्च 2023 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर पाएंगे। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर वह अपनी इच्छा अनुसार किसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई भी कर पाएंगे और एक अच्छे भविष्य की तरफ अपना कदम रखेंगे।

कक्षा 12वीं के जो छात्र भूगोल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें है उन्हें बता दें की वह अपने भूगोल विषय का सिलेबस 2022-23 इस लेख के माध्यम से सीधा डाउनलोड कर सकते है। कक्षा 12वीं का भूगोल का सिलेबस लेख के अंत में दिया गया है। जहां छात्रों को डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है और उनके विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड हो जाएगा।

कक्षा 12वीं का भूगोल विषय आर्ट्स स्ट्रीम का विषय हैं, जिसमें मानव भूगोल, जनसंख्या, संसाधनों और विकास के बारे में पढ़ाया जाता है। इस विषय में राष्ट्रीय संस्कृतियों और विविधताओं के साथ विश्व के अन्य देशों की संस्कृतियों के बारे में भी पढ़ने को मिलता है। कक्षा 12वीं भूगोल के सिलेबस को परीक्षा के अनुसार 2 खंड़ों में बांटा गया है और तीसरे खंड में प्रोजेक्ट वर्क आदि को शामिल किया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Geography Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सिलेबस 2022-23 : कोर्स स्ट्रक्चर

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के भूगोल की परीक्षा 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और 30 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क है। यानी अंत में किया जाने वाला मूल्यांकन कुल 100 अंकों में से किया जाएगा। इस पैटर्न के अनुसार ही सिलेबस को 3 खंडों में बांटा गया है, जिसमें से खंड क और खंड ख परीक्षा में आने वाला सिलेबस है और खंड ग प्रोजेक्ट वर्क है।

खंड क मानव भूगोल के मूल सिद्धांत 35 अंक

इकाई 1 - मानव भूगोल
इकाई 2 - जनसंख्या
इकाई 3 - मानव क्रियाएं
इकाई 5 - मानव बस्तियां 30 अंक
मानचित्र कार्य 5 अंक

खंड ख - भारत : लोग एवं अर्थव्यवस्था 35 अंक
इकाई 6 - जनसंख्या
इकाई 7 - मानव बस्तियां
इकाई 8 - संसाधन एवं विकास
इकाई 10 - भौगोलिक परिपेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएं 30 अंक
मानचित्र कार्य 5 अंक

खंड ग - प्रयोगात्मक कार्य 30 अंक

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 202223 कैसें करे डाउनलोड

चरण 1 - उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

चरण 2 - वेबसाइप पर दिए गए सिलेबस (पाठ्यक्रम) 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की सभी कक्षाओं के सिलेबस की सूची आ जाएगी।

चरण 4 - छात्र को कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 की सूची से अपने विषयों के आधार पर सिलेबस डाउनलोड करने हैं।

चरण 5 - इसके अलावा कक्षा 12वीं के छात्र करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी अपने विषयों के सिलेबस डाउनलोड कर सकते है। सिलेबस के लिंक लेख के अंत में दिए गए हैं।

यूपी कक्षा 12वीं भूगोल सिलेब 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड 12वीं इतिहास सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th History Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड 12वीं इतिहास सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th History Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board has released the Class 12th Syllabus in PDF format at upmsp.edu.in. Through these released syllabus, students will be able to prepare for the board exam to be held in March 2023. Let us tell the students of class 12th who are preparing for the Geography board exam that they can download their Geography subject syllabus 2022-23 directly through this article. Class 12th Geography Syllabus is given at the end of the article. Where students have to click on the download button and their subject syllabus 2022-23 will be downloaded.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X