यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th General Hindi Model Paper PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के मॉडल पेपर 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वबेसाइट पर अपने विषय और कक्षा के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन छात्रों को सलाह है कि वह अपने विषय के आधार पर मॉडल पेपर जरूर डाउनलोड करें। छात्रों की सहायता के लिए बोर्ड द्वारा हर साल मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं जिसके माध्यम से वह परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वबेसाइट upmsp.edu.in पर जाना है और नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से अपने विषय के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं के जो छात्र 2023 में आयोजित होने वाली जनरल हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपने विषय का मॉडल पेपर करियर इंडिया के इस लेख के माध्यमसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में लेख के अंत में दिया गया है। मॉडल पेपर 2022-23 के माध्यम से छात्र परीक्षा के पैटर्न को समझ कर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। भाषा का विषय होने के कारण अक्सर ही छात्र इन विषयों पर ध्यान नहीं देतें है, जिस कारण वह परीक्षा में केवल पास होने लायक ही स्कोर कर पाते हैं। छात्रों को अंक प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर विषय में अच्छा स्कोर करने की आवश्यकता है। इसलिए छात्रों को सुझाव है कि वह मॉडल पेपर डाउनलोड करें उसमें दिए प्रश्नों के पैटर्न को समझे और अपने तैयारी पर ध्यान दे। इसके साथ अपनी हिंदी और एरर स्पॉटिंग को और बेहतर बनाने के लिए आप हिंदी न्यूज पेपर और टेक्सट बुक को रोजाना पढ़ें। ताकि आप परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th General Hindi Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी मॉडल पेपर 2022-23

- परीक्षा को दो खंडों में बांटा गया है। खंड क और खंड ख।
- खंड क में कुल 7 प्रश्न है और खंड ख में भी कुल 7 प्रश्न है यानी परीक्षा में कुल 14 प्रश्न दिए गए हैं।
- परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसे पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
- परीक्षा की समय अवधि अन्य सभी परीक्षा के समान है 3 घंटा 15 मिनट। जिसमें 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।

कैसे करें कक्षा यूपी 12वीं मॉडल पेपर 2022 डाउनलोड?

1. यूपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. मॉडल पेपर के सेक्शन पर क्लिक करने के पर छात्रों की स्क्रीन पर मॉडल पेपर 2022-23 की कक्षाओं के आधार पर सूची आएगी।
4. इस सूची से अपने विषयों और कक्षा के आधार पर मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी अपने विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं। परीक्षा की बात करे तो जारी खबरों के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तिथियां यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा दिसंबर महीने में जारी की जा सकती है। इस जानकारी की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। छात्रों को सलाह है की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Home Science Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं गृह विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board 12th Home Science Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th General Hindi Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th General Hindi Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Uttar Pradesh Board of Secondary Education (UPMSP) has released the Model Papers 2022-23 for Secondary and Higher Secondary classes. Students can download their subject and class wise model paper 2022-23 from the official website. Class 12th students have to visit the official website of UPMSP upmsp.edu.in and download their subject model paper 2022-23 through the easy steps given below.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X