यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए गए है। इन मॉडल पेपर में भाषा के मॉडल पेपर भी शामिल हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर जारी किए गए थें। अब बोर्ड द्वारा हाल ही में कश्रा 12वीं के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 12वीं के जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होन वाले हैं उन छात्रों को सलाह है कि वह यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर 2022-23 को जरूर डाउनलोड करें। छात्रों को बता दें की मॉडल पेपर 2022-23 पीडीएफ फॉर्मेट में रिलीज किए गए हैं। जिन्हें छात्र नीचे दिए आसन चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड द्वारा भाषा के विषयों के मॉडल पेपर में कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर 2022-23 भी शामिल है। जो छात्र इस साल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बैठने वाले हैं उन्हें सलाह है कि वह केवल ग्रामर के भरोसे परीक्षा न दें। छात्र अध्याय को भी उतना ही महत्व दें जितना वह ग्रामर को देते हैं। अक्सर ही देखा जाता है अध्याय से आने वाले प्रश्नों को छोड़ छात्र केवल ग्रामर से संबंधित प्रश्नों को हल करते हैं। जिसके उनके इस विषय में कम अंक आते हैं और उन्हें परेशानी होती है। कक्षा 12वीं के अंकों के अनुसार ही छात्र आगे बड़े संस्थानों में प्रवेश ले पाएंगे। इसलिए छात्र मॉडल पेपर के माध्यम से जाने की उन्हें परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से करनी है और कैसे परीक्षा में बेहतर स्कोर करना है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th English Model Paper PDF)

कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर छात्र करियर इंडिया के इस लेख के माध्य से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर लेख के अंत में दिया गया है। छात्र दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अंग्रेजी का मॉडल पेपर डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें की छात्र अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 भी करियर इंडिया हिंदी के पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर स्ट्रक्चर

- परीक्षा के समय छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- परीक्षा लिखने के लिए कुल 3 घंटों का समय दिया जाएगा।
-परीक्षा की कुल अवधि पढ़ने और लिखने को मिलाकर 3 घंटे 15 मिनट की है।
- परीक्षा को 4 सेक्शन में बांटा गया है।
सेक्शन ए - रीडिंग
सेक्शन बी - राइटिंग
सेक्शन सी - ग्रामर
सेक्शन डी - लिटरेचर

- सेक्शन ए में पैसेज अधारित प्रश्न है की कुल 15 अंकों के लिए है।
- सेक्शन बी में कुल 20 अंकों के लिए है।
- सेक्शन सी कुल 25 अंकों के लिए है।
- सेक्शन डी कुल 40 अंकों के लिए है।

- परीक्षा में कुल 12 प्रश्न है जो कुल 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।

कैसे करें कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?

1. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करना है।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मॉडल पेपर की कक्षा आधारित सूची छात्रों के सामने आएगी।
4. जिसमें से छात्र अपने विषयों के अनुसार कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Hindi Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Hindi Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th English Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th English Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Model papers for all subjects of class 12th have been released by the Uttar Pradesh Board of Secondary Education. These model papers also include language model papers. Earlier, the model papers of class 10th were issued by the board. Now the model papers of class 12th have also been released recently by the board. The students of class 12th who are going to appear in the board exam this year are advised to download the model paper 2022-23 issued by the UP Board.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X