यूपीएमएसपी द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के सिलेबस जारी किए हैं। जारी किए सिलेबस सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में विषयों के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सिलबेस upmsp.edu.in की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं जिसके माध्यम से छात्र अपने विषयों का सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
अर्थशास्त्र यानी इकोनॉमिक्स की परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं के छात्र अपने सिलेबस जरूर डाउनलोड करें। सिलेबस के माध्यम से वह कोर्स स्ट्रक्चर और अंक योजना के बारे में जान पाएंगे और उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर पाएंगे। इसके साथ आपको बता दें की 12वीं अर्थशास्त्र विषय का सिलेबस छात्र इस लेख के माध्यम से भी सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस छात्रों के लिए लेख के अंत में दिया गया है। जिसे वह आसानी से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आपको कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र सिलेबस 2022-23 के कोर्स स्ट्रक्चर के बारे में बताएं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र सिलेबस 2022-23
12वीं अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के सिलेबस को दो खंडों में बांटा गया है। दोनों खंड 50 - 50 अकों के हैं। इस सिलेबस में प्रोजेक्ट वर्क शामिल नहीं किया गया है। इसका अर्थ ये है कि आयोजित होने वाली परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। अर्थशास्त्र विषया का कोर्स स्ट्रक्चक कुछ इस प्रकार है-
खंड क - परिचयात्म सूक्ष्म अर्थशास्त्र (Micro Economics)
1. परिचय (4 अंक)
2. उपभोक्ता संतुलन एवं मांग (18 अंक)
3. उत्पादनकर्ता का व्यवहार एवं आपूर्ति (18 अंक)
4. बाजारों के प्रकार एवं साधारण युक्तियों के साथ आदर्श प्रतिस्पर्धा की स्थिति में मूल्य निर्धारण (10 अंक)
खंड ख - परिचयात्मक वृहत अर्थशास्त्र (Macro Economics)
1. राष्ट्रीय आय एवं पूर्ण योग (12 अंक)
2. मुद्रा एवं बैंकिंग (8 अंक)
3. आय एवं रोजगार का निर्धारण (14 अंक)
4. सरकारी बजट एवं अर्थव्यवस्था (8 अंक)
5. भुगतान संतुलन (8 अंक)
कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड ?
चरण 1 - यूपीएमएसरी द्वारा जारी कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए पाठ्यक्रम 2022-23 (सिलेबस 2022-23) के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने कक्षा 12वीं की सिलेबस की सूची आ जाएगी।
चरण 4 - इस पेज से छात्र अपने विषयों के अनुसार अपना सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) सिलेबस डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











