UP Board 12th Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी ने आज यानि की 10 जनवरी 2023 को छात्रों को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 जारी कर दी है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा साकते हैं। इसके अलावा, छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट नीचे दिए गए पीडीएफ में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हुई डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा मॉर्निंग और इवनिंग दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। मॉर्निंग शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक का होगी जबकि इवनिंग शिफ्ट की टाइमिंग दोपर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक की होगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023
- परीक्षा का नाम- कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा
- बोर्ड का नाम- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
- टाइटल यूपी बोर्ड- कक्षा 12वीं डेट शीट 2023
- यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि- मार्च 2023
- वेबसाइट- upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं थ्योरी पेपर डेट शीट 2023
| परीक्षा तिथियां | मॉर्निंग शिफ्ट (सुबह 8 से 11:15 बजे तक) | इवनिंग शिफ्ट (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) | |
| 16 फरवरी 2023 | सैन्य विज्ञान | हिंदी, सामान्य हिंदी | |
| 17 फरवरी 2023 | संगीत गायन, संगीत वाद्य, नृत्य | सामान्य मुख्य विषय, कृषि विज्ञान (पहला और छठा प्रश्न पत्र) | |
| 20 फरवरी 2023 | लेखाकर्म | भूगोल | |
| 21 फरवरी 2023 | व्यावसायिक विषय (पहला प्रश्न पत्र) | व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान | |
| 22 फरवरी 2023 | रेखाचित्र (लेखन), रेखाचित्र (तकनीकी), रंजनकला | उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली | |
| 23 फरवरी 2023 | पाली, अरबी, फारसी | संगणक | |
| 24 फरवरी 2023 | - | अंग्रेज़ी | |
| 25 फरवरी 2023 | एग्रोनॉमी (कमर्शियल), एंथ्रोपोलॉजी, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग पेपर -4 कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान | मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्क | |
| 27 फरवरी 2023 | एनसीसी | जीव विज्ञान, गणित | |
| 28 फरवरी 2023 | व्यावसायिक विषय (दूसरा प्रश्न पत्र) | नागरिक शास्त्र, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र | |
| 1 मार्च 2023 | - | अर्थशास्त्र, भौतिकी | |
| 2 मार्च 2023 | व्यावसायिक विषय (तीसरा प्रश्न पत्र) | इतिहास, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान, कृषि प्राणीशास्त्र | |
| 3 मार्च 2023 | व्यावसायिक विषय (चौथा प्रश्न पत्र) | संस्कृत, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन | |
| 4 मार्च 2023 | व्यावसायिक विषय (पांचवां प्रश्न पत्र) | रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र |
कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 डाउनलोड
कक्षा 12वीं के छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ प्रारूप में यूपीएमएसपी परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल 2023 डाउनलोड करने के लिए,
चरण 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: नीचे पृष्ठ पर महत्वपूर्ण सूचना अनुभाग खोजें।
चरण 3: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2023 पर क्लिक करें।
चरण 4: यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ प्रारूप में आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल 2023 के पीडीएफ को डाउनलोड करें और सेव करें।
बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की जारी हुई टाइम टेबल 2023 में परीक्षा तिथियां, पाली, समय और महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश शामिल है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











