यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Social Science Model Paper PDF)

यूपीएमएसपी द्वारा हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। ठीक उसी तरह मार्च में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा से 4 महिने पहले ही यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर 2022-23 रिलीज कर दिये हैं। यूपी बोर्ड द्वारा रिलीज मॉडल पेपर छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कक्षा 10वीं के छात्र अपने विषय के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट से अपने मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के चरण लेख में नीचे दिए गए हैं जिसके माध्यम से छात्र आसानी से अपने मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के जो छात्र इस साल सोशल साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह मॉडल पेपर जरूर चेक करें। सोशल साइंस का मॉडल पेपर छात्रों के लिए लेख के अंत में दिया गया है, जिसे वह डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सोशल साइंस एक ऐसा विषय है जिसमें कांसेप्ट साफ होना आवश्यक है और उसके साफ रखने के लिए उन्हें टेक्स्टबुक में दिए गए चैप्टरों को अच्छे से और ध्यान से पढ़ना होगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Social Science Model P

सोशल साइंस में छात्रों के पास इतिहास, नागरिक शास्त्र और राजनीतिक शास्त्र जैसे विषय होते हैं। हर विषय पर अपनी एक रूची होती है। छात्रों को ध्यान देना होगा की उनकी किस विषय में रूची है और कौनसा विषय उनके लिए मुश्किल है उसके अनुसार वह पढ़ाई का पैटर्न तैयार कर सकते हैं, जारी किए मॉडल पेपर के माध्यम से उन्हें ये समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही मॉडल पेपर के माध्यम से वह अंक योजना और परीक्षा पैटर्न के बारे में भी जान पाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं समाजिक विज्ञान की परीक्षा कब है

यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट के अनुसार कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान यानी सोशल साइंस परीक्षा की तिथि 3 मार्च की है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का समापान सामाजिक विज्ञान की परीक्षा से होगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 16 फरवरी से हिंदी की परीक्षा से की गई थी। कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 11:15 का है। लिखित परीक्षा का समय 3 घंटों का है और इसमें प्राप्त अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने का है। यानी परीक्षा की कुछ अवधि 3 घंटे 15 मिनट की है।

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कक्षा में बनाए गए नोट्स और परीक्षा की तैयारी के दौरान बनाए गए नोट्स की रिवजन करें, मैप संबंधित प्रश्नों पर ध्यान दें। और जितना हो सकें पुरस्तक में दिए गए अध्यायों को पढ़ें और सभी धारणाओं को साफ करने का प्रयत्न करें।

कैसे करें कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड

1. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मॉडल पेपर 2022-23 की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

4. लिस्ट से अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें।

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिंक नीचे दिए गए हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सोशल साइंस मॉडल पेपर डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPMSP releases model papers for class 10th students every year before the board exams. In the same way, 4 months before the board exam to be held in March, UP Board has released the model paper 2022-23 to help the students of class 10th. The model papers released by the UP Board are available online for the students. Class 10th students can download their model paper 2022-23 from the official website of Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) according to their subject.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X