यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022-23 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board Class 10th Model Paper 2022-23 PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10वीं के सभी विषयों के मॉलड पेपर जारी कर दिए हैं। मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 छात्रों के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने विषयों के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। हाल ही में आई कुछ खबरों के अनुसार संभावना जताई जा रही है की यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में कर सकती है। हांलाकि यूपी बोर्ड द्वारा इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। छात्रों को सलाह है की वह परीक्षा की तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रीत करें।

कक्षा 10वीं के सभी मुख्य विषयों के सैंपल पेपर छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने विषय के मॉडल पेपर 2022-23 नीचे दिए लिंकों पर क्लिक कर डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 इस आर्टिकल में एकत्रित करके दिये गये हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022-23 पीडीएफ डाउनलोड (UP Board Class 10th Model Paper 2022-23 PDF

कक्षा 10वीं की आयोजित होने वाली परीक्षा का पैर्टन

- कक्षा 10वीं की सभी विषयों की समय सीमा 3 घंटे 15 मिनट की है। प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है और परीक्षा के लिए 3 घंटे का।

- सभी मॉडल पेपर में खंड अ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। जो कुल 20 अंकों के लिए है। इन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए छात्रों को ओएमआर शीट दी जाएगी। छात्र अपने उत्तर के अनुसार एक विकल्प का चुनाव कर उसे ओएमआर शीट में काले या नीले पेन से भरेंगे।

- ओएमआर शीट में एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसे मिटाया या काटा नहीं जा सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह है की ओएमआर शीट में उत्तर भरते समय ध्यानपूर्वक अपना उत्तर अंकित करें।

- प्रश्न पत्र दो खंडों में विभाजित किया गया है।

- खंड अ को पूरा करने के लिए छात्रों को केवल 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

- खंड ब को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

- खंड ब के लिए छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, जिसमें उन्हें प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं।

- यूपी बोर्ड द्वारा जारी किया गया मॉडल पेपर केवल प्रश्न पत्र है। उसमें हल किए उत्तर नहीं दिए गए हैं।

- मॉडल पेपर के माध्यम से छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न और अंक योजना की जानकारी प्राप्त होगी।

- परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसे पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 23 अंकों की जरूरत है यानी 33 प्रतिशत अंकों की।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं भाषा विषयों के मॉडल पेपर 2022-23

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th English Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Elementary Hindi Model Paper)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के मुख्य विषयों के मॉडल पेपर 2022-23

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Maths Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं सोशल साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Social Science Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Science Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Computer Model Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has recently released the mall paper for all the subjects of class 10th. The model papers have been released in PDF format. Model Papers of class 10th 2022-23 are available online for the students on the official website. Apart from the official website of UPMSP, students can easily download the sample papers of all the main subjects of class 10th from the page of Career India Hindi also.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X