यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Model Paper PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाल में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 जारी किये है। जारी किए गए मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अपने विषय के अनुसार अपना मॉडल पेपर छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से छात्र मॉडल पेपर 2022-23 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं के जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर जरूर डाउनलोड करें। बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर 2022-23 छात्रों की परीक्षा में सहायता के लिए जारी किए जाते हैं। इसके माध्यम से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न के साथ अंक योजना की जानकारी प्राप्त होगी। जिसके अनुसार वह परीक्षा की बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

इस साल होम साइंस की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को बता दें कि वह होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 इस लेख के माध्यम से सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। होम साइंस मॉडल पेपर लेख के अंत में दिया गया है। छात्र वहां से डायरेक्ट अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विषयों के मॉडल पेपर के लिंक भी लेख के अंत में दिए गए हैं। छात्र उनके माध्यम से भी अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Model Paper PDF

10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23: पैटर्न

- परीक्षा का आयोजन 3 घंटे 15 मिनट के लिए किया जाएगा।

- 15 मिनट का अतरिक्त समय छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

- प्रश्न पत्र को दो खंडों में बांटा गया है। खंड अ और खंड ब।

- खंड अ में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। जिसके उत्तर छात्र को ओएमआर शीट में भरने हैं। इस खंड में 20 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

- खंड ब 50 अंकों का है जिसमें वेरी शॉर्ट आंसर, शार्ट आंसर, लोंग आंसर में बांटा गया है। इसकी अधिक जानकारी छात्रों नीचे दिए मॉडल पेपर को डाउनलोड करें।

कैसे करें कक्षा 10वीं मॉडल पेपर डाउनलोड

चरण 1- यूपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

चरण 2- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

चरण 4- नए खुले इस पेज पर छात्रों को मॉडल पेपर 2022-23 की विषयों पर आधारित पूरी सूची प्राप्त होगी।

चरण 5- छात्र अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

इस मॉडल पेपर से छात्रों को प्रश्न के पैटर्न के माध्यम से ये भी ज्ञात होगा की वह किस विषय में अच्छे हैं और किस विषय में कमजोर है जिसके अनुसार वह अपने स्टडी प्लैन को भी तैयार कर पाएंगे। इसलिए छात्रों क सलाह दी जाती है कि मार्च में होने वाली परीक्षा की तैयारी में बोर्ड द्वारा जारी किए मॉडल पेपर भी शामिल करें ताकि उन्हें आसानी हो।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Maths Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Maths Model Paper PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th English Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th English Model Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has recently released the UP Board Class 10th Model Paper 2022-23. The released model papers are available online for the students in PDF format. Students can download their model paper according to their subject by visiting the official website of UPMSP, upmsp.edu.in. Model papers 2022-23 are issued by the board to help the students in the examination. Through this, students will get information about the exam pattern as well as the marking scheme.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X