यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के सिलेबस जारी कर दिए हैं। जारी ये सिलेबस छात्रों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाएं गए हैं। कक्षा 10वीं के छात्र जो 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं वह अपना सिलेबस अपने विषयों के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा और वह वहां से अपना सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के आसान चरण और सिलबेस का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।

कक्षा 10वीं हिंदी भाषा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सिलेबस चेक करना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा इस साल कुछ विषयों को सिलेबस से हटाया गया है, उसके बाद छात्रों की सहायता के लिए वेबसाइट पर जारी किया गया है। यूपी कक्षा 10वीं हिंदी का सिलेबस छात्रों कि सहायता के लिए लेख के अंत में दिया गया है, वे सीधा यहिं से हिंदी विषय का अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा अन्य विषयों के सिलेबस भी छात्रों को करियर इंडिया हिंदी की वेबसाइट से मिल जाएगा। जिसका लिंक आपको लेख के अंत में प्राप्त होगा। फिलहाल छात्रों का ये जानना आवश्यक है कि वह हिंदी विषय की परीक्षा की तैयारी बिनी सिलेबस को चेक करे न करें। बिना सिलेबस देखें यदि वह तैयारी में लगते हैं और बाद में उन्हें पता लगे की ये टॉपिक सिलेबस से हटा दिया गया है तो ऐसे में उनका समय और मेहनत दोनों जाया जाएंगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विषयों का सिलेबस जरूर चेक करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Syllabus PDF Download)

कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस कोर्स स्ट्रक्चर

यूपी बोर्ड द्वारा जारी हिंदी सिलेबस को दो खंडों में बांटा गया है। जो कुछ इस प्रकार है-

खंड ए - बहुविकल्पीय प्रश्न 20 अंक
खंड बी - वर्णनात्मक प्रश्न 50 अंक

खंड ए (बहुविकल्पीय प्रश्न)

1. हिंदी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुल्क युग तथा शिक्लोत्त्तर युग) (5×1=5)

2. हिंदी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (रितिकाल एंव आधुनिककाल) (5×1=5)

3. काव्य सौन्दर्य के तत्व
(क) रस - हास्य एंव करूण रस (परिभाषा, उदाहरण एंव पहचान) (1×1=1)
(ख) अलंकार - (अर्थालंकार) उपमा रूपक, एंव उत्प्रेक्षा (लक्षण और उदाहरण) (1×1=1)
(ग) छन्द - सोरठा एंव रोला (लक्षण और उदाहरण) (1×1=1)

4. हिंदी व्याकरण (4×1=4)
शब्द रचना के तत्व
(क) उपसर्ग - अ, अन, अधि, अप, उप, सह, निर, अभि, परि, सु इत्यादि
(ख) प्रत्यय - आई, त्व, ता, पन, वा, हट, वट, इत्यादि
(ग) समास- द्वन्द्वस द्विगु
(घ) तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची

5. संस्कृत व्याकरण
(क) सन्धि - यण (परिभाषा, उदाहरण, पहचान)
(ख) शब्दरूप- फल, मति, मधु एंव नदी (सभी विभ्क्तियो एंव रूपों में)
(ग) धातुरूप - पठ्, हस् (लट्, लोट, विधिलिंग तथा लृटलकार, लङलकार) (3×1=3)

खंड बी

1. गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु के गद्यांश पर आधारित प्रश्न (3×2=6)

2. पद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु के पद्यांश पर आधारित प्रश्न (3×2=6)

3. संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद (2+3=5)

4. संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद (2+3=5)

5. निर्धारित खंडकाव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न (3×1=3)

6. (क) निर्धारित गद्य खंड के पाठ्यवस्तु से संबंधित लेखकों का जीवन परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना का नाम (3+2=5)
(ख) निर्धारित गद्य खंड के पाठ्यवस्तु से संबंधित कवियों का जीवन परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना का नाम (3+2=5)

7. संस्कृत खंड के पाठ्यवस्तु के कण्ठस्थ एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो। (2×1=2)

8. संस्कृत खंड के पाठ्यवस्तु के आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर दें (2×1=2)

9. निबंध रचना (वैज्ञानिक, सामाजिक धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याएं एंव जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, एंव यातायात के नियमों पर आधारित विषय) 9

कैसे करें यूपी कक्षा 10वीं के सिलबेस 2022-23 डाउनलोड

1. यूपी कक्षा 10वीं के सिलबेस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

यूपी कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक

2. दिए गए पाठ्यक्रम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

4. नए खुले इस पेज पर छात्रों के सभी विषयों के सिलेबस दिए गए हैं।

5. छात्र अपने विषय के अनुसार अपना सिलेबस डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी सिलेबस  2022-23 (UP Board Class 10th Elementary Hindi Syllabus PDF)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Elementary Hindi Syllabus PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board has released the Syllabus for Secondary and Higher Secondary classes. These released syllabus have been made available in PDF format for the students. Class 10th students who are preparing for the 2023 board exam can download their syllabus based on their subjects from the official website. To download Syllabus 2022-23, students need to visit the official website of UPMSP, upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X