यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th English Syllabus PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद- यूपीएमएसपी ने माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सिलेबस जारी कर दिए है। जारी सिलेबस 2022-23 पीडीएफ फॉर्मेट में छात्रों के लिए उपलब्ध है। कक्षा 10वीं के छात्र इसे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने छात्रों के विषय के आधार पर सिलेबस 2022-23 जारी किए हैं। जारी किया गया सिलेबस छात्रों की परीक्षा में सहायता के लिए रिवाइजड करके जारी की गया है। छात्र उसे आसानी से नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र करियर इंडिया हिंदी वेबसाइट से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के अन्य विषयों के सिलेबस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं में छात्रों को दो भाषाएं पढ़ाई जाती है जिसमें से एक अंग्रेजी भाषा है। छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय का सिलेबस 2022-23 देखना अतिआवश्यक है क्योंकि इसके माध्यम से छात्रों को कोर्स के पैटर्न के बारे में और परीक्षा में किस चैप्टर या टॉपिक से किस प्रकार के प्रशन और कितने अंकों के प्रश्न आ सकते हैं आदि की पूरी जानकारी छात्रों को मिलेगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपने अंग्रेजी विषय का सिलेबस 2022-23 करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से भी सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस 2022-23 छात्रों के लिए लेख के अंत में दिया गया है।

आपको बता दें की कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की लिखित परीक्षा जिसका आयोजन 2023 मे होने वाला है कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रोजेक्ट या इंटरनल असेस्मेंट के 30 अंक होंगे यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा। परीक्षा को दो खंडों में बांटा के देखें तो ग्रामर और बहुविकल्पीय प्रश्न और लेटर राइटिंग आदि कुल 35 अंको के लिए है। लिटरेचर कुल 35 अंकों को होगा। दोनों को मिलाकर 70 अंकों की परीक्षा।

यूपी बोर्ड कक्षा10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th English Syllabus PDF Download)

कोर्स स्ट्रक्चर

1. पढ़ना
एक छोटा मार्ग जिसके बाद तीन एमसीक्यू (3×1=3)
एक लघु गद्यांश के बाद तीन अति लघु उत्तरीय प्रश्न (3×2=6)
एक शब्दावली आधारित प्रश्न 1 7

2. लेखन कौशल

पत्र (अनौपचारिक रूप से/अनौपचारिक रूप से)/आवेदन। 4

लगभग 80-100 शब्दों में वर्णनात्मक पैराग्राफ/रिपोर्ट/लेख (एक विकल्प मौखिक इनपुट पर आधारित, दूसरा आलंकारिक इनपुट पर)। 6 10

व्याकरण

भाषण के कुछ हिस्सों, काल, लेख, वाक्यों के पुन: क्रम, वर्तनी के आधार पर पांच एमसीक्यू।
5X1 = 5
नैरेशन वॉयस, विराम चिह्न पर आधारित तीन अति लघु उत्तरीय प्रश्न। 3x2=6
हिंदी से अंग्रेजी में एक संक्षिप्त मार्ग का अनुवाद।(4 वाक्य) 4 15

साहित्य 35 अंक

फर्स्ट फलाइट (23 अंक)
गद्य
दिए गए उद्धरण के आधार पर दो एमसीक्यू। 2x1=2
पाठों पर आधारित तीन एमसीक्यू। 3x1=3
लगभग 30-40 शब्दों में दो लघु उत्तरीय प्रश्न। 3+3=6
लगभग 60 शब्दों में एक लंबा उत्तर देने वाला प्रश्न। 4 (15 अंक)
कविता (08 अंक)
दिए गए उद्धरण के आधार पर दो एमसीक्यू। 2x1=2
लगभग 30-40 शब्दों में कविता पाठों पर आधारित एक लघु उत्तरीय प्रश्न। 3
या
पाठ्यक्रम में निर्धारित किसी भी कविता की चार पंक्तियाँ
दी गई कविता का मध्य भारत। 3 (08 अंक)

फूटप्रिंट विदआउट फीट (12 अंक)
निर्धारित पाठों के आधार पर पांच एमसीक्यू। 5x1 = 5
लगभग 30-40 शब्दों में एक लघु उत्तरीय प्रश्न। 3
एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न लगभग 60 शब्दों में 4

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कैसे करें

1. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सिलेबस 2022-23 की पूरी सूची आ जाएगी। छात्र अब अपनी कक्षा और अपने विषय के अनुसार अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Computer Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education- UPMSP has released the syllabus for the students pursuing secondary education. The released Syllabus 2022-23 is available for the students in PDF format. Students of class 10th can download it by visiting the official website of UPMSP, upmsp.edu.in. UP Board has released the Syllabus 2022-23 based on the subject of the students.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X