यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th English Model Paper PDF Download)

UP Board Class 10th English Model Paper Syllabus 2022-23 PDF Download

यूपीएमएसपी- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2022-23 जारी किए गए हैं। जारि किए ये मॉडल पेपर 10वीं के छात्रों की परीक्षा में सहायता के लिए जारी किए गए हैं। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबासइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने विषय के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की यूपी बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर 2022-23 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी अपने मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं के जो छात्र अंग्रेजी की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं वह बोर्ड द्वारा जारी किया अंग्रेजी का मॉडल पेपर 2022-23 जरूर डाउनलोड करें। छात्रों की सहायता के लिए उन्हें बता दें की वह अंग्रेजी का मॉडल पेपर 2022-23 इस लेख के माध्यम से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th English Model Paper PDF)

भाषा का विषय ऐसा होता है जिसमें अक्सर छात्र ग्रामर, निबंध और पत्र लेखन की तैयारी करते हैं। ये छात्रों की गलती होती है। केवल ग्रामर के भरोसे छात्र अंग्रेजी की परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर सकते हैं उन्हें सिलेबस में दिए चैप्टरों की तैयारी करनी भी आवश्यक है ताकि परीक्षा के दूसरे सेक्शन में आने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए जा सकें ऐसा करने से छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ छात्रों को दिए टेक्सट बुक को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है और साथ ही छात्रों को सलाह है कि वह न्यूज पेपर आदि भी पढ़े ताकी उन्हें अंग्रेजी के नए शब्द सीखने को मिले और ग्रामर पर पकड़ भी बहेतर हों।

कक्षा 10वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 : स्ट्रक्चर

- परीक्षा का आयोजन कुल 3 घंटे 15 मिनट के लिए किया जाएगा।

- 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया गया।

- मॉडल पेपर को दो खंडों में बांटा गया है। इसका अर्थ है की आयोजित होने वाली परीक्षा का भी पैटर्न समान होगा यानी उसे भी दो खंडों (पार्ट) में बांटा गया है।

- पार्ट ए में छात्रों को कुल 20 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। यानी कुल 20 अकं।

- पार्ट ए के प्रश्नों के उत्तर छात्रों को ओएमआर शीट में भरने हैं।

- पार्ट बी में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न दिए गए हैं। पार्ट बी कुल 60 अंकों का है। जिसके प्रश्नों के आधर पर अंकों की जानकारी छात्रों को नीचे दिए मॉडल पेपर में विस्तार में मिल जाएगी।

- परीक्षा का आयोजन कुल 70 अंकों के लिए किया जाएगा।

कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड

चरण 1 - यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।

मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मॉडल पेपर 2022-23 की पूरी सूची आ जाएगी।

चरण 4 - जिससे छात्र अपने विषयों के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th English Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th English Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Model Paper PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 10th Hindi Model Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPMSP- Uttar Pradesh Board of Secondary Education for class 10th model paper 2022-23 has been released. These issued model papers have been issued to help the 10th students in the examination. Students can download their model paper 2022-23 according to their subject by visiting the official website of UPMSP, upmsp.edu.in. Let us tell you that the model paper 2022-23 has been issued by the UP Board in PDF format. Apart from this, the students of UP Board 10th can also download their model papers from the page of Career India Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X