यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Elementary Hindi Syllabus PDF)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं के सिलेबस जारी कर दिए हैं। जारी इस सिलेबस का मूल्यांकन कर कुछ टॉपिक्स को हटा कर रिवाइजड सिलेबस 2022-23 जारी किया गया है। जारी इस सिलेबस के अनुसार 2023 में होने वाली परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के सभी विषयों का सिलेबस जारी किया है जारी ये सिलेबस छात्रों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसके माध्यम से छात्रों को कोर्स स्ट्रक्चर को समझना आसान होगा और उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करना भी। छात्र नीचे दिए गए आसन चरणों के माध्यम से अपना सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

कक्षा 10वीं के जो छात्र जो एलीमेंट्री हिंदी की परीक्षा में शामिल होने वाले है वह छात्र अपना सिलेबस जरूर डाउनलोड करें। इससे उन्हें कोर्स स्ट्रक्चर की जानकारी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी करने में सहायता प्राप्त होगी। छात्र जारी सिलेबस के अनुसार परीक्षा की बेहतर तैयारी कर पाएंगे। हिंदी के छात्रों को अक्सर व्याकरण पर ज्यादा फोकस करते हुए देखा गया है। छात्र केवल पास होने के अनुसार पढ़ाई करते हैं और पाठ्यक्रम के चैप्टर से आने वाले प्रश्नों को छोड़ देते हैं ऐसे में वह परीक्षा में अच्छा स्करो नहीं कर पाते हैं जो कि उनके अंतिम परिणाम पर असर डालता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह है कि सिलेबस को ध्यान से देखें और उसके अनुसार सभी टॉपिक्स को कवर करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी सिलेबस (UP Board Class 10th Elementary Hindi Syllabus)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलिमेंट्री हिंदी सिलेबस 2022-23 कोर्स स्ट्रक्चर

एलिमेंट्री हिंदी की परीक्षा को खंडों में बांटा गया है। खंड ए और खंड बी।
खंड ए में बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे जो 20 अंकों के लिए होंगे।
जो इस प्रकार है।

1. हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय
2. हिंदी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय
3. हिंदी व्याकरण
4. संस्कृत व्याकरण

खंड बी में वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं जो कि 50 अंकों के लिए हैं। और वह इस प्रकार है -

क्रमांक संख्या विषय अंक
1. गद्य खंड के लिए निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधरित तीन प्रश्न (3×2=6) 6
2. पद्यखंड के लिए निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित तीन प्रश्न (3×2=6) 6
3. (क) निर्धारित गद्यखंड के पाठ्यवस्तु से संबंधित लेखतों का जीवन परिचय एं उनकी प्रमुख रचनाएं (3+2)
(ख) निर्धारित पद्यखंड पाठ्यवस्तु से संबंधित कवियों का जीवन परिचय उनकी प्रमुख रचनाएं (3+2)
10
4. 4. (क) संस्कृत गद्यांश के संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद (2+3)
(ख) संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद (2+3)
10
5. 5. संस्कृत खंड के पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों से किन्हीं दो प्रश्नों का संस्कृत में उत्तर (2+2) 4
6. काव्य सौन्दर्य के तत्व
(क) रस हास्य एंव करूण रस (परिभाषा, लक्षण एंव उदाहरण) (2×1=2)
(ख) छंद-दोहा, चौपाई (परिभाषा, लक्षण एंव उदाहरण) (2×1=2)
(ग) अलंकार (अर्थालंकार) उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा (परिभाषा, लक्षण एंव उदाहरण) (2×1=2)
6
7. लोकोक्ति एंव मुहावरे (अर्थ एंव वाक्य प्रयोग) 2
8. निबंध रचना (वैज्ञानिक, सांस्कृति, सामाजिक समस्याएं, स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण, जनसंख्या तथा यातायात नियम से संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न) 6

कैसे करें यूपी बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10वीं के सिलेबस को डाउनलोड करें?

1. यूपी बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10वीं के सिलेबस को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।

यूपी बोर्ड सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक

2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।

3. पाठ्यक्रम 2022-23 लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने विषयों के आधार पर सिलेबस की पूरी सूची आ जाएगी।

4. छात्र यहां से अपने विषयों के आधार पर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एलीमेंट्री हिंदी सिलेबस डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Home Science Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Computer Syllabus PDF Download)यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Computer Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has released the syllabus of class 10th. After evaluating this ongoing syllabus, the revised syllabus 2022-23 has been released by removing some topics. According to this syllabus released, you can prepare better for the examination to be held in 2023. To download the syllabus, students need to visit the official website of UPMSP, upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X