UP Assistant Teacher Result 2020 / यूपी असिटेंट टीचर रिजल्ट 2020: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (UPERA) आज 12 मई 2020, मंगलवार को यूपी असिस्टेंट टीचर रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए उपस्तिथ हुए, वह आधिकारिक नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर यूपी असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 69,000 यूपी असिटेंट टीचर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

यूपी असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा जनवरी के महीने में आयोजित की गई थी। पिछले हफ्ते, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राधिकरण को एक सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित करने का आदेश दिया था। जिसकी फाइनल आंसर की 9 मई 2020 को जारी की गई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने पहले आरक्षित वर्ग के लिए 60 प्रतिशत और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 65% की संशोधित कट-अप को बरकरार रखा था। यूपी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए 4.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 3.8 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि 7 जनवरी, 2019 को परीक्षा के एक दिन बाद, सामान्य उम्मीदवारों के लिए 65% (97 में 150 अंक) और 60% (150 में से 90 अंक) आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मानदंड संशोधित किया गया था। बाद में, पैरा शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। अदालत ने 29 मार्च, 2019 को उम्मीदवारों के पक्ष में अपना फैसला दिया और आरक्षित और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 40 और 45 प्रतिशत के मानदंड निर्धारित किए।
यूपी असिस्टेंट शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक प्रक्रिया
चरण 1: सबसे पहेल आपको atrexam.upsdc.gov.in जाना होगा
चरण 2: यहां आपको यूपी असिस्टेंट टीचर रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा
चरण 3: अब आपको यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट सर्च करना होगा
चरण 4: अंत में आपको यूपी असिस्टेंट टीचर रिजल्ट 2020 की पीडीएफ को डाउनलोड करना होगा


Click it and Unblock the Notifications











