UBSE RESULT 2022- लंबे इंतजार के बाद आज शाम को उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन- यूबीएसई करेगा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी। उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक चली थी। हाल ही में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड आज शाम 4 बजे प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं और 12 वीं दोनों के रिजल्ट जारी करने वाली है। यह रिज्लट छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।

1.2 लाख छात्र उत्तराखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में हुए शामिल
इस साल उत्तराखंड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 1,29.785 छात्र शामिल हुए थें। परिक्षा में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा को मिलाकर 2,42,955 छात्र शामिल हुए थें। लेकिन आज बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। आज शाम 4 बजे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट जारी करने वाली है।
यूके बोर्ड रिजल्ट का विवरण
| बोर्ड का नाम | उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) |
| कक्षा | 10वीं |
| परीक्षा की तिथि | 28 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 |
| रिजल्ट घोषणा तिथि | 6 जून 2022 (आज) 4 बजे |
| वेबसाइट | uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in |
| एसएमएस | 56263 |
कैसे और कहां से करें 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक
कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट छात्र दो माध्यमों से चेक कर सकते हैं। पहले तो वह UBSE की आधिकारिक वेबसाईट के जरिए इसे चेक कर सकते है। यदि किन्ही कारणों की वजह से छात्र वेबसाइट पर रिजल्ट न चेक कर पाए तो ऐसे में छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताए कि इन दोनों माध्यमों से किस तरह आसानी से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
एसएमएस के जरीए 10वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी पाया जा सकता है। काफि बार वेबसाइट धीरे चलती है या फिर खुलती तक नहीं है ऐसी स्थिति में छात्र एसएमएस के जरीए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उसके लिए छात्रों को करना सिर्फ इतना करना है कि उन्हें अपने मोबाइल मे एसएमएस टाइप करना है और उसे 56263 पर भेजना है।
एसएमएस में आपको सबसे पहले 'यूके10' टाइप करना है और फिर स्पेस देकर 'परीक्षा रोल नंबर' टाइप करना है और 56263 भेजना है। उदाहरण के लिए आपको 'यूके10 12345' टाइप करना है और भेज देना है 56263 पर। इस एसएमएस को भेजते ही आपको आपका रिजल्ट कुछ ही देर में आपके मोबाइल फोल पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट
• वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाना है।
• इसके बाद से वेबसाइट का होम पेज आपके सामने होगा। होम पेज पर दिए हुए रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।
• रिजल्ट पेज पर आते ही वहां मांगी गई जानकारी, जैसे की आपका नाम और आपका परीक्षा रोल नंबर। इस जानकारी को भरकर आपको इसे सबमिट करना है।
• विवरण को सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
• अपने रिजल्ट को डाउनलोड करना और उसका पीडीएफ बनाना न भूलें।
नाम के अनुसार रिजल्ट की घोषणा
यदि छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर याद नहीं हो तो ऐसे में किस प्रकार छात्र अपना रिजल्ट चेक करें। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड ने नाम के अनुसार रिजल्ट जारी करने की भी घोषणा की है ताकि आप आसानी से नाम के आधार पर आपना रिजल्ट देख सकें।
इसके लिए आपको करना सिर्फ इतना है कि आपको अपने नाम के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी भरना है और इसके साथ आप अपना रिजल्ट बिना रोल नंबर के भी देख पाएंगे।
यूबीएसई पूरक परीक्षा डेट
छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए रिजल्ट में ग्रेड डी (Grade D) लाना जरूरी है लेकिन यदि कोई छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा को पास न कर पाए यानी की अगर रिजल्ट में किसी विषय में उन्हें ग्रेड ई (Grade E) मिला हो तो इसके लिए यूबीएसई उन छात्रों की पूरक परीक्षा करवा सकती है। इसकी डेट उत्तराखंड बोर्ड कुछ समय बाद जारी कर सकता है।
आज शाम 4 बजे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दोनों का रिजल्ट साथ में रिलीज होना है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट प्रैस कॉन्फ्रेंस के बाद जरी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले प्रैस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा इसके बाद छात्र वेबसाइट और एसएमएस के माध्मयम से इसे चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











