UGC NET Admit Card 2022 Download: यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशलन टेस्ट एजेंसी- एनटीए ने बृहस्पतिवार 7 जुलाई को यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। परीक्षा के लिए तैयार उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा 9 जुलाई को आयोजित होनी है। इसके ठीक दो दिन पहले एनटीए ने यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 7 जुलाई को जारी कर दिए है। दिसंबर 2021 और जुलाई 2022 साइकिल की परीक्षा को एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इसकी परीक्षा तिथि कुछ इस प्रकार है। यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 12 अगस्त, 13 अगस्त और 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। अलग- अलग समय पर अलग- अलग विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यूजीसी नेट 2022 परीक्षा स्थान पर ऑनलाइन मोड में आयोजित करवाई जाएगी।

UGC NET Admit Card 2022 Download: यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

कैसे करें यूजीसी नेट 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड : आसान चरणों में जाने

1. यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल टेस्ट एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना है।

2. एनटीए की वेबसाइट खुलते ही आपको उसकी होम स्क्रीन पर यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।

3. आपको दिए गए उस लिंक पर क्लिक करना है।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको आपका लॉगिन विवरण डालना कर लॉगिन करना है।

5. लॉगिन करने के बाद आपके डैश बोर्ड पर आपकों एडमिट कार्ड का सेक्शन दिखेगा इस पर क्लिक करने पर आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को पढ़े।

7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट भी जरूर लें।

सूचना : छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर जानी होगी। मोबाइल में एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।

एडमिट कार्ड में दिए गए समय से लगभग 1 घंटे पहले अपने परीक्षा स्थान पर पहुंच जाए। ताकि लेट होने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बचा जा सकें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NTA has released UGC NET 2022 exam admit card today 7 july 2022. NET exam will be held after 2 days on 9th july 2022. Student are requested to download their admit card.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X