UGC NET 2023 Exam Schedule Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 आगामी 13 से 17 जून तक कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जायेगी। आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2023, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए चरण 1 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों, ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर निर्धारित समय पर जारी करेगा।
जिन उम्मीदवारों ने 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर'की पात्रता के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर परीक्षा समय सारणी डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा यूजीसी नेट के संचालन का कार्य राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को सौंपा गया है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है। दिसंबर 2018 से यूजीसी नेट का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जा रहा है।
यूजीसी नेट हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा सत्र को नियमित करने के लिए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), यूजीसी की सहमति से देश भर के चयनित शहरों में 83 विषयों में यूजीसी नेट जून 2023 आयोजित कर रही है।
यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा कार्यक्रम
एनटीए दो पालियों में नेट परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। सत्यापन उद्देश्यों के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में UGC NET एडमिट कार्ड 2023 ले जाना अनिवार्य है।
| परीक्षा की तिथि | विषय | शिफ्ट | |
|---|---|---|---|
1 | 13 जून | कॉमर्स फिजिकल एजुकेशन | शिफ्ट 1 |
2 | 13 जून | वाणिज्य पुस्तकालय और सूचना विज्ञान | शिफ्ट 2 |
3 | 14 जून | अंग्रेजी होम साइंस | शिफ्ट 1 |
4 | 14 जून | अंग्रेजी संस्कृत | शिफ्ट 2 |
5 | 15 जून | राजनीति विज्ञान मनोविज्ञान | शिफ्ट 1 |
6 | 15 जून | पर्यावरण विज्ञान राजनीति विज्ञान | शिफ्ट 2 |
7 | 16 जून | इतिहास मैनेजमेंट (व्यवसाय प्रशासन प्रबंधन/ विपणन/विपणन प्रबंधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक प्रबंधन/ वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन सहित) | शिफ्ट 1 |
8 | 16 जून | इतिहास कनून | शिफ्ट 2 |
9 | 17 जून | कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन हिंदी | शिफ्ट 1 |
10 | 17 जून | हिंदी सोशियोलॉजी | शिफ्ट 2 |
यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2023 कैसे करें डाउनलोड
एनटीए, जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: यूजीसी नेट परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि जैसे विवरण दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 6: एडमिट कार्ड पर दिये गये सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें
स्टेप 7: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें
यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा शेड्यूल PDF यहां से करें डाउनलोड
उम्मदवारों की सुविधा के लिए यहां यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ का सीधा लिंक उपलब्द्ध है। इसके अलावा आप यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ का विस्तृत रूप नीचे देख सकते हैं:


Click it and Unblock the Notifications











