UCEED 2019: अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे द्वारा संचालित बैचलर ऑफ डिजाइ कोर्स (B.Des) में एडमिशन लेना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल अभी हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2019 (UCEED 2019) परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। आईआईटी बॉम्बे ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का शेड्यूल जारी किया है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार B.Des कोर्स के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए 9 अक्टूबर 2018 से 9 नवंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको आईआईटी बॉम्बे की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
आपको बता दें कि ये 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिजाइन कोर्स होता है। इस कोर्स के लिए IIT Bombay, IIT Guwahati और IIITDM Jabalpur जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिलता है। डिजाइन के इस बैचलर कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है इसके अलावा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट भी इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (UCEED 2019)-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) |
परीक्षा का नाम | अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2019 (UCEED 2019) |
कोर्स का नाम | बैचलर ऑफ डिजाइ कोर्स (B.Des) |
शैक्षणिक योग्यता | किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास, 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट भी इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते है। |
कैंपस के नाम | IIT Bombay, IIT Guwahati, IIITDM Jabalpur |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 9 अक्टूबर 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 9 नवंबर 2018 |
परीक्षा तिथि | 19 जनवरी 2019 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 1 मार्च 2018 |