SSC SI Results 2021 Check Direct Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2018 के मेडिटल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

डीएमई या आरएमई में कुल 2557 उम्मीदवारों (258 महिला और 2299 पुरुष) को सफल घोषित किया गया है। सभी 2557 अभ्यर्थी जिन्होंने मेडिकल परीक्षा पास कर ली है, उन्हें SSC के संबंधित क्षेत्रीय / उप-क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में एसआई भर्ती 2018 के मेडिकल टेस्ट का रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
SSC SI RESULT 2021 CHECK DIRECT LINK
आयोग ने मार्च 2019 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) आयोजित की थी और जिसके रिजल्ट 25 मई 2019 को घोषित किए गए थे। पीईटी और पीएसटी में पास उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का पेपर- II 27 सितंबर 2019 आयोजित किया गया था। मेडिकल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 3 फरवरी 2020 को पेपर- II का रिजल्ट घोषित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











