Delhi Police Head Constable Result 2022: एसएससी ने जारी किया डीपी एचसी परीक्षा 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर बेसड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबासिट पर रिलीज किए है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 28 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए परीक्षा दी थी वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में है। जिसे डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिया गया है।

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेसड परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किया गया था। जिसमें 16,805 उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोजित होने वाली अगले राउंड में उम्मीदवार की शारीरिक सहनशक्ति को मापा जाएगा और उसके अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल कुल 835 पदों की भर्ती के लिए एसएससी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Delhi Police Head Constable Result 2022: एसएससी ने जारी किया डीपी एचसी परीक्षा 2022 का रिजल्ट

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) कट ऑफ

श्रेणी पुरुष पुरुष (ईएसएम) महिला
यूआर 71.18945 35.27294 60.82149
ईडब्ल्यूएस 66.66024 30.00000 51.57257
ओबीसी 66.48676 37.70552 53.02424
एससी 62.11324 30.00000 48.84749
एसटी 55.68709 30.00000 37.99201
ओएच 38.03753 - 30.00000

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 कैसे करें डाउनलोड?

चरण 1 - दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 का लिकं दिखेगा।
चपण 3 - दिए गए इस रिजल्ट लिंक पर उम्मीदवारों को क्लिक करना है।
चरण 4 - लिकं पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए 16,805 उम्मीदवारों का अब शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण होगा। इस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस और उनकी क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

उम्र दौड़ 1600 मीटर लंबी छलांग ऊंची छलांग
40 वर्ष और अधिक 09 मिनट 10'6'' 3
30 से 40 वर्ष 08 मिनट 11'6'' 3'3''
30 वर्ष या उससे कम 07 मिनट 12'6'' 3'6''

महिला उम्मीदवारों के लिए

आयु दौड़ 800 मीटर लंबी कूद ऊंची कूद
40 वर्ष या उससे अधिक 07 मिनट 7 फीट 2'3''
30 से 40 वर्ष तक 06 मिनट 8 फीट 2'6''
30 वर्ष या उससे कम 05 मिनट 9 फीट 3 फीट

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Staff Selection Commission (SSC) has released the result of Computer Based Examination conducted for the post of Delhi Police Head Constable Ministerial Posts. The exam result has been released on the official website of SSC. Let us tell you that the result of Delhi Police Head Constable exam was released on 28 December 2022, which candidates can download their result by visiting ssc.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+