SSC GD Constable Result 2021 Date एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 कब आएगा जानिए

SSC GD Constable Result 2021-22 Cut-Off Merit List PDF Download Link कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जल्द जारी होने की सम्भावना है।

By Careerindia Hindi Desk

SSC GD Constable Result 2021-22 Cut-Off Merit List PDF Download Link कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 (SSC GD Result 2022 Date) जल्द जारी होने की सम्भावना है। एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 (SSC GD Answer Key 2021) पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2022 में जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 में 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा के लिए उपस्तिथ हुए, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021-22 चेक कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण नीचे दिया गया है।

SSC GD Constable Result 2021 Date एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 कब आएगा जानिए

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य ड्यूटी भर्ती परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एसएससी ने 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2021 तक जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। आयोग सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2021-22 घोषित करेगा।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021-22 घोषित करने की कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021-22 विवरण

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 तिथि
एसएससी जीडी परीक्षा 2021 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2021
एसएससी जीडी रिजल्ट 2021 31 जनवरी 2022 संभावित
एसएससी जीडी रिजल्ट समय शाम 6 तक अपेक्षित
एसएससी जीडी फाइनल आंसर की 2021 31 जनवरी 2022 संभावित
एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 - सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - होमपेज पर "रिजल्ट" टैब पर क्लिक करें।
चरण 3 - यहां आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4 - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
चरण 5 - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 कट ऑफ (SSC GD Constable Result 2021-22 Cut Off)
बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 25271 रिक्त पदों को भरा जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 कट-ऑफ लिस्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा के लिए कट ऑफ विभिन्न कारकों के आधार पर तैयार की जाती है,जैसे परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा कठिनाई स्तर और बैकलॉग रिक्तियां आदि। वर्ष 2021 के लिए सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक है। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 लेटेस्ट अपडेट (SSC GD Constable Result 2021-22 Latest Updates)
कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रीलिम्स आंसर की 2021 जारी की है। उम्मीदवार अपनी अपने रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगइन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 31 दिसंबर 2021 एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रीलिम्स आंसर की 2021 पर विचार करने के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2021 जारी करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परिणाम भर्ती के अगले दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करेगा। योग्यता सूची के साथ, उम्मीदवार अपने अंकों तक भी पहुंच सकेंगे और बाद में अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। एसएससी जीडी परीक्षा 2021 के नवीनतम अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।

SSC GD Constable Answer Key 2021 Download एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 PDF डाउनलोड करेंSSC GD Constable Answer Key 2021 Download एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2021 PDF डाउनलोड करें

SSC CGL 2021 Notification एसएससी सीजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन समेत पूरी डिटेल देखेंSSC CGL 2021 Notification एसएससी सीजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन समेत पूरी डिटेल देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC GD Constable Result 2021-22 Cut-Off Merit List PDF Download Link : Staff Selection Commission is likely to release SSC GD Constable Result 2021 soon. The last date to submit objections to SSC GD Constable Answer Key 2021 is December 31. SSC GD Constable Result 2022 Cut Off Merit List will be declared in the second week of January. SSC GD Constable Exam 2021 was held from 16 November to 12 December.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X