SSC GD Constable Exam Admit Card 2025: क्या आपने भी एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन भरा है। यदि हां तो इस खबर को अवश्य पढ़ लें। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की विभिन्न क्षेत्रीय वेबासाइट पर जारी किया गया है।

इस संबंध में जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आयोग की विभिन्न क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी जीडी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी आयोग ने 11 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एसएससी एडमिट कार्ड जारी किया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसएसएफ, राइफलमैन (जनरल ड्यूटी), असम राइफल्स में कांस्टेबल और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी की ओर से परीक्षा दिवस से ठीक चार दिन पहले एसएससी प्रवेश पत्र या हॉल टिकट जारी किए जाएंगे।
गौरतलब हो कि आगामी 4,5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को एसएससी जीडी कांस्टेबर भर्ती परीक्षा 2025आयोजित की जाएंगी। 11 फरवरी 2025 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
SSC Constable GD Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें
अगर आप SSC Constable GD Admit Card 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
चरण 2: होमपेज पर "Admit Card" टैब पर क्लिक करें और अपने रीजनल वेबसाइट लिंक का चयन करें।
चरण 3: रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि - DD/MM/YYYY फॉर्मेट में) दर्ज करें।
चरण 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य के उपयोग के लिए एसएससी जीडी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।


Click it and Unblock the Notifications











