SSC CGL Postponed/SSC CGL 2021 Postponed Notice/SSC CGL 2021 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा 2021 स्थगित नोटिस ssc.nic.in पर जारी किया गया है। एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा तिथि कोरोना की स्तिथि का मुल्यांकन के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो छात्र एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा के लिए उपस्तिथ होंगे, एसएससी की साईट या करियर इंडिया हिंदी के इसी पेज पर एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा स्थगित
कर्मचारी चयन आयोग ने 29 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एसएससी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि देश में लगातार कोरोनावायरस महामारी संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा को स्थगित किया गया है। एसएससी सीजीएल स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख और परीक्षा की अधिसूचना की घोषणा आयोग द्वारा की जाएगी।
एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा तिथि
बता दें कि सोशल मीडिया पर एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 को लेकर कई तरह की फर्जी खबरें भी चल रही हैं, छात्रों को इन फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा तिथि से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in देख सकते हैं। इसके अलावा एसएससी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
