SSC Calendar 2025: जानिए 2025 में कब होगी CGL, CHSL, MTS, GD, JE परीक्षा? एसएससी कैलेंडर PDF जारी

SSC Calendar 2025-2026: क्या आप भी अगले साल कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कैलेंडर 2025-2026 पीडीएफ जारी कर दिया है। आयोग ने आगामी वर्ष के लिए एसएससी कैलेंडर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

एसएससी भर्ती परीक्षा 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी कैलेंडर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से एसएससी कैलेंडर 2025-26 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। आयोग ने इसे टेंटेटिव अर्थात अनुमानित कैलेंडर बताया है। सरल शब्दों में कहें तो किसी भी परिस्थिति में एसएससी कैलेंडर में उल्लिखित परीक्षा तिथियों को बदला जा सकता है।

कैसे डाउनलोड करें एसएससी कैलेंडर 2025 पीडीएफ

एसएससी की ओर से जारी इस वार्षिक कैलेंडर में साल भर में आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथियों का विवरण दिया गया है। इस एसएससी कैलेंडर पीडीएफ में विभागीय प्रतियोगी परीक्षा और भर्ती परीक्षा का विवरण दिया गया है। बता दें कि एसएससी, मुख्य रूप से एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, एसएससी जीडी, एसएससी स्टेनोग्राफर, एसएससी एसआई, एसएससी जेएचटी, एसएससी जेई समेत अन्य कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है।

एसएससी कैलेंडर पीडीएफ के अनुसार, संयुक्त ग्रैजुएट लेवल परीक्षा 2025 आगामी वर्ष जून-जुलाई 2025 में आयोजित की जायेगी। एसएससी सीजीएल 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रियाएं 22 अगस्त 2025 से शुरू होंगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार अन्य परीक्षाओं का विवरण नीचे दिया जा रहा है।

SSC Calendar 2025 PDF direct link

एसएससी जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) नोटिफिकेशन आगामी 28 फरवरी 2025 को जारी किए जायेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 (गुरुवार) निर्धारित हैं। एसएससी जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 सीबीटी मोड में अप्रैल-मई, 2025 में आयोजित की जायेंगी।

एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) अधिसूचना 06 मार्च 2025 को जारी होंगी। नोटिफिकेशन तिथि से ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होंगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 है। परीक्षाएं अप्रैल से मई, 2025 के बीच आयोजित की जायेंगी।

एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025 आधिकारिक अधिसूचना 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को जारी की जायेगी। एसएससी सीजीएल 2025 पंजीकरण प्रक्रिय 22 अप्रैल से भी शुरू होंगी। सीजीएल के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षाएं जून से जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जायेंगी।

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा, 2025 के लिए पंजीकरण 16 मई 2025 से शुरू होंगी और 14 जून 2025 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं जुलाई-अगस्त, 2025 के बीच आयोजित की जायेंगी।

एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2025 से शूरू होंगी। वहीं एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित हैं। परीक्षा जुलाई-अगस्त, 2025 के बीच आयोजित की जायेंगी।

एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा-2025 आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 तक चलेंगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 सितंबर-अक्टूबर, 2025 के बीच आयोजित की जायेंगी।

कैसे डाउनलोड करें एसएससी कैलेंडर 2025 पीडीएफ

एसएससी कैलेंडर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: "Examination Calendar" सेक्शन ढूंढें
स्टेप 3: होमपेज पर नवीनतम समाचार या परीक्षा कैलेंडर सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 5: एसएससी कैलेंडर पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।
स्टेप 6: एसएससी परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए एसएससी कैलेंडर 2025 पीडीएफ का एक प्रिंट ले लें।

SSC Calendar 2025 PDF नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+