आरएसएमएसएसबी फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के आवेदन शुरू, यहां जाने योग्यता और अंतिम तिथि

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन (राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड) ने फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2022 से शुरू की गई है। उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन इसकी आधिकारीक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आपको सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरी कर लें।

आरएसएमएसएसबी फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के आवेदन शुरू, यहां जाने योग्यता और अंतिम तिथि

5000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती

इस साल फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर जीआर II के लिए राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने 4899 पदों की भर्ती निकाली है। फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर जीआर III के लिए 647 पदों की भर्ती निकाली गई है। राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड- आरएसएमएसएबी ने कुल 5546 पदों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।


आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क

आरएसएमएसएबी फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए भर्ती शुरू की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया 23 जून 2022 को शुरू हुई थी। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले भर्ती के लिए आवेदन कर दें। फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2022 को 25 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में पास हुए छात्रों की एक लिस्ट जारी की जाएगी और इसके बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए हर श्रेणी के हिसाब से शुल्क तय किया गया है।

  • जनरल और अनरिजर्व्ड और क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी को आवेदन के लिए 450 रुपए के शुल्क का भुगतान करना है।
  • ओबीसी और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के लोगों को आवेदन के लिए 350 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा।
  • एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के लोगों के आवेदन के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए योग्याता

फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास होना जरूरी, इसके साथ- साथ सीपीएड (S.P.Ed), डीपीएड (D.P.Ed) या बीपीएड(B.P.Ed) डिग्री होना भी जरूरी है। आयु की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष की होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास ऊपर दी हुई सभी योग्यता है वह उम्मीदवार आवेदन के योग्य माने जाएंगे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RSMSSB physical training instructor recruitment 2022 application has started. To register yourself please visit official website rsmssb.rajasthan.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+