RRB Technician Admit Card 2024 OUT: आरआरबी टेक्निशियन परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनी तैयारी को तेज कर दें। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न आधिकारिक पोर्टल पर आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2024 जारी किए गये हैं। रेलवे टेक्निशियन परीक्षा 2024 में हिस्सा लेने वाले जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन भरा है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आरआरबी टेक्नशियन परीक्षा हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

रेवले भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर तकनीशियन परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा आगामी 19 दिसंबर 2024 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आरआरबी टेक्निशियन परीक्षा प्रवेश पत्र अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि के साथ अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस आरआरबी भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रेडों में 9,144 रिक्तियों को भरना है, जिसमें ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III दोनों पद शामिल हैं।
कब होगी आरआरबी टेक्निशियन परीक्षा 2024?
इन पदों के लिए परीक्षा दिसंबर 2024 में कई तिथियों पर आयोजित की जाएगी। आरआरबी तकनीशियन परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह घोषणा परीक्षा की तिथियों को संशोधित करने के बाद लिया गया। ताकि उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा की तैयारियों के लिए संपूर्ण जानकारी मिल सके। यह भर्ती प्रक्रिया में एक ज़रूरी कदम है। इसमें दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट भी शामिल है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार भूमिका के लिए फिट हैं।
इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य आरआरबी के भीतर कार्यबल को मजबूत करना है। इसमें ग्रेड 1 सिग्नल तकनीशियन और ग्रेड 3 तकनीशियन के लिए विशिष्ट रिक्तियां आवंटित की गई हैं। पूर्व के लिए 1,092 पद और बाद के लिए 8,052 पद हैं। इन पदों पर आकर्षक वेतन दिए जाएंगे। ग्रेड 1 सिग्नल तकनीशियनों को 29,200 रुपये मासिक वेतन दी जाएगी, जबकि ग्रेड 3 तकनीशियनों को 19,900 रुपये मिलने की संभावना है।
आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2024 को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर "आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2024" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4- सुरक्षा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।


Click it and Unblock the Notifications











