RRB Group D Result 2022 24 दिसंबर को आएगा, rrbcdg.gov.in से चेक करें

RRB Group D Result 2022 Latest Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 घोषित करने की तिथि जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

RRB Group D Result 2022 Latest Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 घोषित करने की तिथि जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ हुए, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। RRB ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

RRB Group D Result 2022 24 दिसंबर को आएगा, rrbcdg.gov.in से चेक करें

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने घोषणा की है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 24 दिसंबर को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे। 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने अक्टूबर में आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2022 और प्रश्न पत्र जारी किया था। भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में 7वें सीपीसी मैट्रिक्स के स्तर 1 के तहत 1 लाख से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा आयोजित की जाती है।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 कब आएगा
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए सीबीटी के परिणाम अभी प्रक्रिया में हैं और परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 24 दिसंबर 2022 को या उससे पहले प्रकाशित किए जाने हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा, जो क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

सीबीटी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में शामिल होना होगा, जो जोनल रेलवे के संबंधित रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) द्वारा आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए पीईटी जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित की गई थी। कुल 1,03,769 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार rrbcdg.gov.in 2022 आरआरबी ग्रुप डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कट-ऑफ चेक करें। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें। भविष्य के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 का प्रिन्ट आउट ले लें।

आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ 2022
आरआरबी परिणाम के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक जारी करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए केवल आरआरबी/आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं (How To Make An E-SHRAM Card)ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं (How To Make An E-SHRAM Card)

Constitution Day UPSC: संविधान में हमारे अधिकार और कर्त्तव्यConstitution Day UPSC: संविधान में हमारे अधिकार और कर्त्तव्य

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RRB Group D Result 2022 Latest Updates: Railway Recruitment Board has released the date for declaration of RRB Group D Result 2022. RRB Group D Result 2022 will be released on 24 December. Candidates who appeared for the RRB Group D Exam 2022 can download the RRB Group D Result 2022 Merit List PDF from the official website of RRB at rrbcdg.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X