RRB Group C ALP Technician Exam 2018: पिछले दिनों आरआरबी ग्रुप सी द्वारा आयोजित की गई असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन भर्ती परीक्षा देने वाले परिक्षार्थीयों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल आरआरबी ने एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर-की (RRB Group C answer key) पर आपत्ति दर्ज कराने वाली लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दी है। अगर आपको आंसर-की में किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो इस लिंक पर जाकर आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते है। आपको बता दें कि आरआरबी ने इससे पहले 14 सितंबर को परीक्षा की आंसरी-की जारी की थी लेकिन उस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से ऑब्जेक्शन लिंक खुल नही पा रही थी। लेकिन अब फिर से ऑब्जेक्शन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। जिन लोगों को आंसर-की में आपत्ति है वे 25 सितंबर तक अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते है। आंसरी-की और आब्जेक्शन लिंक रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.indianrailways.gov.in पर जारी की गई है।

आपत्ति दर्ज करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है (Objection Tracker for CBT)-
-आपत्ति दर्ज करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रश्नों और उत्तरों को सावधानी से पढ़ लें।
-आपत्तियां सिर्फ अंग्रेजी में ही दर्ज की जाएगी। इसके अलावा मूल्यांकन के लिए किसी प्रकार की संदिग्ध आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।
-आपत्तियां केवल प्रश्नों और उनके संबंधित विकल्पों के खिलाफ ही उठाई जा सकती है।
-सबमिट की गई आपत्ति को बाद में एडिट नही किया जा सकेगा।
-प्रश्न पत्र में सही उत्तर विकल्प के बगल में एक हरे रंग के निशान द्वारा चिन्हित किए गये है।
-प्रश्न आईडी, जो सभी संदर्भों के लिए प्रयोग किया जाता है, प्रश्न के दाईं ओर उल्लेख किया गया है।
-प्रश्न की स्थिति चाहे आपने इसका उत्तर दिया हो नही, सवाल के अधिकार के लिए भी उल्लेख किया गया है।
-परीक्षा के दौरान आपके द्वारा चुने गए विकल्प को प्रश्न के दाईं ओर दिखाया गया है।
-टिप्पणी कॉलम में, आपत्ति के लिए स्पष्ट रूप से अपना कारण दर्ज करें। कोई वैध कारण नही दिया गया तो आपत्ति को निरस्त कर दिया जाएगा।
ऐसे करें आपत्ति दर्ज (RRB Group C ALP Technician objection link active)-
इन स्टेप्स को फॉलों करके आप अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते है-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.indianrailways.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Recruitment पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब आपके सामने अलग-अलग बोर्ड की लिस्ट होगी। जिसमें से आपने जिस बोर्ड से आवेदन किया है उस बोर्ड पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
हम भोपाल बोर्ड पर क्लिक करते है तो आप इस वेबसाइट पर http://www.rrbbpl.nic.in आ जाते है।
स्टेप-05
अब आपको Objection Tracker for CBT First against CEN 01/2018 Alp & Technicians-Click here to raise objection on the question or options पर क्लिक करना है।
स्टेप-06
अब आपको Login to raise Objectios पर क्लिक करना है।
स्टेप-07
अब आपको User Id और User Password पर क्लिक करना है।
स्टेप-08
अब आपको कैप्चा एंटर करके Login टैब पर क्लिक करना है। लॉगइन करने के बाद आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर आप अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











