REET Syllabus 2022 PDF Download राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल 2022 को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। रीट के बाद होने वाली लेवल-1 व लेवल 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की अवधि अब ढाई घंटे की होगी। उम्मीदवारों को 300 अंकों के 150 सवालों के जवाब देंगे होंगे। इसके साथ ही गलत उत्तर देने पर पर एक तिहाई अंक भी कटेगा।

लेवल 1 - राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान 90 अंक, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के 90 अंक, विद्यालय विषय 50 अंक, रीति विज्ञान के 40 अंक, मनोविज्ञान 20 अंक व आईटी के 10 अंकों के सवाल होंगे।
लेवल 2 - राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान 70 अंक, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय के 60 अंक, संबंधित विद्यालय विषय 120 अंक, रीति विज्ञान के 20 अंक, शैक्षिक मनोविज्ञान 20 अंक और सूचना तकनीकी के 10 अंक।
REET Syllabus 2022 PDF Download Link
रीट परीक्षा कब होगा?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जाती है। रीट प्रवेश परीक्षा हर साल राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 30 दिसंबर 2021 को एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि इस वर्ष राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए रीट परीक्षा 2022 में 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। जिसके माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 20,000 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जाएगी। रीट 2022 नोटिफिकेशन और ग्रेड 3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किये जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर रखें।
वहीं राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए 1 अप्रैल से नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुसार, अब सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
डीईओ प्रारंभिक जयपुर जगदीश मीणा द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि राज्य में बढ़ती गर्मी में छत्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए सुबह की शिफ्ट 7:30 बजे शुरू होगी और 1 बजे समाप्त होगी। जबकि दोपहर की शिफ्ट वाले स्कूलों का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
REET Syllabus 2022 PDF Download


Click it and Unblock the Notifications











