RBSE Result 2022 Kab Aayega Rajasthan Board 10th 12th Result 2022 Date Time Check Link Latest Updates News : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा बीएसईआर कक्षा 10 12 के लिए आरबीएसई रिजल्ट 2022 जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड आरबीएसएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 28 मई तक घोषित होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। हालांकि राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित होने की कोई आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है। जो छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ हुए, वह आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आरबीएसएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण नीचे देखें।

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, बीएसईआर अजमेर मई 2022 के अंत तक राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। लेकिन आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 जून महीने के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
छात्रों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 तिथि केवल अस्थायी है और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार है। इन रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संभावित तारीख की सूचना दी है। हालांकि आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 की कोई आधिकारिक तिथि जारी नहीं हुई है।
राजस्थान आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 तिथि
आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2022: 31 मार्च से 26 अप्रैल
आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2022: 24 मार्च से 26 अप्रैल
आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022: 28 मई 2022 (संभावित)
आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022: 28 मई 2022 (संभावित)
आरबीएसई परिणाम वेबसाइट: rajresults.nic.in
आरबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 ऑनलाइन कैसे चेक करें
चरण 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
चरण 2- होम पेज पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 या आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए आपको रोल नंबर दर्ज और कैप्चर कोड दर्ज करना होगा।
चरण 4- आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
चरण 5- आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिन्ट आउट ले लें।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीएसईआर अजमेर आमतौर पर 10वीं 12वीं के परिणाम एक साथ जारी करता है। पिछले रुझानों के अनुसार, परिणाम एक के बाद एक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। इसलिए इस बार भी इसी तारीख को जारी होने की उम्मीद है। आमतौर पर, राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट शाम 5 बजे तक घोषित किए जाते हैं।
राजस्थान, आरबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 को बोर्ड परीक्षा रोल नंबर का उपयोग करके चेक किया जा सकता है। यह नंबर आरबीएसई के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। छात्रों को अपने हॉल टिकट को सुरक्षित रखना चाहिए और राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां बने रहें।
बता दें कि 20 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड ने 24 मार्च से 26 अप्रैल तक इंटरमीडिएट और हाई स्कूल परीक्षा आयोजित की थी। पिछले साल, राजस्थान बोर्ड ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे।
बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों में से 80.63 प्रतिशत छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास की। 12वीं कक्षा के लिए साइंस स्ट्रीम से पास प्रतिशत 91.96 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 94.49 प्रतिशत रहा, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के 90.70 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं बिना पेपर लीक, धोखाधड़ी की रिपोर्ट के सुचारू रूप से आयोजित की गईं थी। हालांकि, कक्षा 12वीं के राजनीति विज्ञान के पेपर को लेकर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि पेपर में छह प्रश्न कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे। पूछे गए प्रश्न थे- "1971 का आम चुनाव कांग्रेस की पुन: स्थापना के लिए चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या करें" और "गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया"। अन्य थे "एक सामाजिक और वैचारिक गठबंधन के रूप में कांग्रेस पर संक्षेप में चर्चा करें", "1984 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं", "भारत में पहले तीन आम चुनावों में किस पार्टी का दबदबा था" और "किस परिस्थितियों में कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव लड़ा और उसे क्या जनादेश मिला।"
RBSE 12th Exam 2022 राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 तिथि दिशानिर्देश जारी
KVS Admission 2022 Second List Download केवीएस एडमिशन 2022-23 रिजल्ट दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें