पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान सिलेबस 2023: पीएसबीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नवीनतम सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसमें की पीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए गृह विज्ञान का भी सिलेबस उपलब्ध है। बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान सिलेबस पीडीएफ केवल पंजाबी भाषा में दिया गया है। आज के इस लेख में, हम पीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए गृह विज्ञान 2022-23 का सिलेबस प्रदान करने जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in उपयोग करके भी कक्षा 10वीं गृह विज्ञान सिलेबस 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान सिलेबस 2023 परीक्षा पैटर्न
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। जिसमें कि 60 अंकों की थ्योरी परीक्षा होती है, 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन और 20 अंकों के लिए प्रैक्टिकल होता है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान का सिलेबस 2023 कैसे डाउनलोड करें
कक्षा 10वीं के छात्र पीएसईबी गृह विज्ञान सिलेबस 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज के टॉप पर, 'अकादमिक विंग' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखाई देगा।
चरण 3: जिसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से 'सिलेबस' चुनें।
चरण 4: अपने शैक्षणिक मानक को 'कक्षा 10' के रूप में चुनें।
चरण 5: 'पीएसईबी कक्षा 10वीं सिलेबस 2023 पीडीएफ' डाउनलोड करने के लिए अपनी स्ट्रीम चुनें।
चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के सिलेबस 2023 का एक प्रिंटआउट लें और उसे संभाल कर रखें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र गृह विज्ञान सिलेबस 2023 नीचे दिए गए पीडीएफ में भी देख सकते हैं।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











