पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023, पीडीएफ डाउनलोड करें

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा सभी कक्षा के छात्रों के लिए पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर नवीनतम सिलेबस उपलब्ध कर दिया गया है। जिसमें कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जीवविज्ञान का सिलेबस भी उपलब्ध हैं। बता दें कि पीएसईबी ने जीवविज्ञान विषय के सिलेबस को पांच यूनिट में विभाजित किया गया जिसमें प्रजनन, आनुवंशिकी और विकास, जीव विज्ञान और मानव कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग, पारिस्थितिकी और पर्यावरण शामिल हैं। आज के इस लेख में, हम पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जीवविज्ञान 2022-23 का सिलेबस लेकर आए हैं। हालांकि, छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in का उपयोग करकर भी कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023, पीडीएफ डाउनलोड करें

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जीवविज्ञान सिलेबस 2023 निम्नलिखित है।

यूनिटअध्यायअंक
प्रजननजीवों में प्रजनन1
फूल वाले पौधों में यौन प्रजनन
8
मानव प्रजनन2
प्रजनन स्वास्थ्य3
आनुवंशिकी और विकास
आनुवंशिकता और भिन्नता
5
वंशानुक्रम का आणविक आधार
10
विकास3
जीव विज्ञान और मानव कल्याण
मानव स्वास्थ्य और रोग
6
खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीतियां
3
मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव
5
जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग
जैव प्रौद्योगिकी: सिद्धांत और प्रक्रियाएं
4
जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग
6
पारिस्थितिकी और पर्यावरणजीव और आबादी3
पारिस्थितिकी तंत्र
8
जैव विविधता और संरक्षण
1
पर्यावरण के मुद्दें
2

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023 परीक्षा पैटर्न
पीएसबीई कक्षा 12वीं जीवविज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। जिसमें की 70 अंकों की लिखित परीक्षा, 25 अंकों का प्रैक्टिकल और 5 अंकों का इंटर्नल होता है।

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान का सिलेबस 2023 कैसे डाउनलोड करें
कक्षा 12वीं के छात्र पीएसईबी सिलेबस 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज के टॉप पर, 'अकादमिक विंग' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखाई देगा।
चरण 3: जिसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से 'सिलेबस' चुनें।
चरण 4: सिलेबस 2022-23 पर क्लिक करें।
चरण 4: फिर 'कक्षा 12वीं' क्लास सिलेबस पर क्लिक करें।
चरण 5: जिस विषय का सिलेबस डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के सिलेबस 2023 का एक प्रिंटआउट लें और उसे संभाल कर रखें।

नीचे दिए गए पीडीएफ में भी पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं जीवविज्ञान सिलेबस 2023 देख सकते हैं।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Punjab Board Class 12th Biology Syllabus 2023: The latest syllabus has been made available by the Punjab School Education Board on the official website of PSEB at pseb.ac.in for all class students. In which biology syllabus for class 12th students is also available. Explain that PSEB has divided the syllabus of Biology subject into five units.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X