पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं कटिंग एंड टेलरिंग सिलेबस 2023: पंजाब बोर्ड ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नवीनतम सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसमें की पीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कटिंग एंड टेलरिंग का भी सिलेबस भी शामिल है।
दरअसल, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं कटिंग एंड टेलरिंग का पेपर कुल 100 अंकों का होता है जिसमें की थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटर्नल असेसमेंट शामिल होता है। आज के इस लेख में, हम पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कटिंग एंड टेलरिंग 2022-23 का सिलेबस प्रदान करने जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in उपयोग करके भी कक्षा 10वीं के छात्र कटिंग एंड टेलरिंग सिलेबस 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं कटिंग एंड टेलरिंग सिलेबस 2023 कैसे डाउनलोड करें
कक्षा 10वीं के छात्र पीएसईबी कटिंग एंड टेलरिंग सिलेबस 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज के टॉप पर, 'अकादमिक विंग' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखाई देगा।
चरण 3: जिसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से 'सिलेबस' चुनें।
चरण 4: सिलेबस 2022-23 पर क्लिक करें।
चरण 5: अपने शैक्षणिक मानक को 'कक्षा 10' के रूप में चुनें।
चरण 6: 'पीएसईबी कक्षा 10वीं सिलेबस 2023 पीडीएफ' डाउनलोड करने के लिए अपनी स्ट्रीम चुनें।
चरण 7: भविष्य में उपयोग के लिए पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के सिलेबस 2023 का एक प्रिंटआउट लें और उसे संभाल कर रखें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं कटिंग एंड टेलरिंग सिलेबस 2023, पीडीएफ डाउनलोड करें
बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं में हर छात्र 8 विषय चुन सकता है। जिनमें से 7 विषय अनिवार्य हैं और एक विषय को छात्र अपनी इच्छा के अनुसार चुन सकता है। जिसमें कि आप कंप्यूटर विज्ञान के बजाय कोई अन्य विषय नहीं चुन सकते क्योंकि यह प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











