Odisha Police Admit Card 2024 OUT: ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल परीक्षा देने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB) द्वारा सोमवार को ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएसबी ने ओडिशा पुलिस प्रवेश पत्र 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपने ओडिशा पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2024 चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपू्र्ण विवरण दर्ज करने होंगे।

ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल/सिपाही भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्ष आगामी 7 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। एसएसबी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट 3 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। एसएसबी ओडिशा ने इसके साथ ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के 2080 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। बता दें कि मूल रूप से यह परीक्षा 1360 पदों के लिए अधिसूचित की गई थी। हालांकि बाद में एसएसबी की ओर से जारी अधिसूचना में 720 अतिरिक्त पद जोड़े गए।
Odisha Police Admit Card 2024 Download Direct Link
Odisha Police Constable Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें
ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके ओडिशा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
चरण 1: ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट opolice.cbexams.com पर जाएं।
चरण 2: हॉल टिकट के लिए भर्ती पृष्ठ पर जाएं।
चरण 3: यहां आपको ओडिशा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
चरण 5: ओडिशा पुलिस एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 6: परीक्षा के दिन केंद्र पर ले जाने के लिए ओडिशा पुलिस हॉल टिकट 2024 प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











