NVS TGT PGT Admit Card 2022 Date एनवीएस टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड 2022 25 नवंबर को आएगा

NVS TGT PGT Admit Card 2022 Download Link नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 तिथि जारी कर दी है। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 टीजीटी/पीजीटी समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए 25 नवंबर को जारी किया जाएगा।

NVS TGT PGT Admit Card 2022 नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 तिथि जारी कर दी है। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 टीजीटी/पीजीटी समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एनवीएस भर्ती 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से एनवीएस टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

NVS TGT PGT Admit Card 2022 Date एनवीएस टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड 2022 25 नवंबर को आएगा

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 तिथि - कब आएगा
नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ड्राइव 2022-23 के संदर्भ में एनवीएस एडमिट कार्ड और एनवीएस सीबीटी परीक्षा शेड्यूल का नोटिस जारी किया है। एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। एनवीएस सीबीटी परीक्षा 28 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। एनवीएस परीक्षा 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट सीबीटी में में आयोजित की जाएगी। एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 और एनवीएस सीबीटी परीक्षा 2022 शेड्यूल एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी एनवीएस सीबीटी परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड और शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

NVS TGT PGT Admit Card 2022 Download Link Active Soon

एनवीएस सीबीटी टीजीटी पीजीटी परीक्षा 2022 तिथि
एनवीएस द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि टीजीटी भर्ती 2022-23 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा 29 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि अन्य भर्ती परीक्षा 30 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। पीजीटी पद के लिए सीमित विभागीय परीक्षा 2022 28 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एनवीएस ई-एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 25 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं। होमपेज पर आपको एनवीएस कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एडमिट कार्ड/परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। एनवीएस टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपना आईडी पासवर्ड दर्ज करें। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें। एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 का प्रिन्ट आउट ले लें।

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा दिशानिर्देश
एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 के साथ उम्मीदवारों को अपना कोई एक फोटो आईडी कार्ड (आधार, वोटर या पासपोर्ट) साथ लेकर जाना होगा। फोटो आईडी की फोटो कॉपी भी लेकर जानी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपनी पानी की बोतल लेकर जानी होगी और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड या बिना आईडी के आता है तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी उम्मीदवार के एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 में कोई त्रुटि है तो उन्हें जल्द से जल्द एनवीएस की हेल्पलाइन नंबर 0120-2405968 पर संपर्क करना चाहिए।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NVS TGT PGT Admit Card 2022 Download Link Navodaya Vidyalaya Samiti has released NVS Admit Card 2022 Date. NVS Admit Card 2022 for various exams including TGT/PGT will be issued on 25th November. Candidates who have applied for the NVS Recruitment 2022 exam can download the NVS TGT PGT Admit Card 2022 from the official website of NVS navodaya.gov.in. Candidates will need their ID and Password to download NVS Admit Card 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X