JEE Main 2025 Application Correction Window Opens Tomorrow: जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो कल यानी 27 फरवरी 2025 को खोला जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स 2025 के लिए आवेदन पत्र भरा है, वे अपने जेईई मुख्य आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

बता दें कि एनटीए जेईई मेन सत्र 2 आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। पूर्व में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषणा की है कि जेईई मेन 2025 सत्र 2 के आवेदन करने की अंतिम तिथि को किसी भी परिस्थिति में बढ़ाया नहीं जाएगा। एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जेईई मेन 2 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार विंडो 27 फरवरी को खुलेगी।
जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो 28 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 2025 देने के इच्छुक और योग्य जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र भर दिया है वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। जेईई आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार पूर्व दर्ज किए गए किसी भी विवरण को संशोधित कर सकेंगे। यह सुधार सुविधा नए आवेदकों और परीक्षा के सत्र 1 और 2 के लिए पहले आवेदन करने वालों दोनों के लिए उपलब्ध है।
JEE Main 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं कब होंगी?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने एक बयान में खुलासा किया "जेईई (मेन) 2025 सत्र-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है और तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।" एजेंसी ने यह भी कहा कि जेईई मेन्स परीक्षा शहर की सूचना पर्ची मार्च के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा, सत्र 2 की परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के आवेदन पत्र सुधार करने की प्रक्रिया क्या है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2025 सत्र 2 के आवेदन पत्र में सुधार करने का विकल्प प्रदान किया जाता है। यदि उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में कोई गलती की है, तो वे दिए गए समयसीमा के भीतर इसे सुधार सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर "JEE Main 2025 Application Correction" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
चरण 4- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें। सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सटीक और सही हो।
चरण 5- संशोधित जानकारी सेव और सबमिट करें
चरण 6- सबमिट बटन पर क्लिक करें और फाइनल सबमिशन करें।
चरण 7- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
चरण 8- आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक अपडेट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में क्या क्या सुधार कर सकते हैं?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर लिया, उन्हें अपने आवेदन पत्र संपादित करने की अनुमति है। इन संपादनों में पाठ्यक्रम या पेपर का विकल्प, प्रश्न पत्र का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, परीक्षा शहर, कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक योग्यता, लिंग, श्रेणी और शुल्क भुगतान (यदि लागू हो) में परिवर्तन शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है। सत्र 1 के परिणाम, जिसमें बीई, बीटेक और बीआर्क, बीप्लानिंग, दोनों पेपर 1 और पेपर 2 शामिल हैं, पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। जो उम्मीदवार अपने जेईई मेन पर्सेंटाइल में सुधार करना चाहते हैं, उनके पास दूसरी बार परीक्षा देने का विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications











