नेशनल टेस्ट एजेंसी- एनटीए ने 8 अक्टूबर 2022 को होने वाली यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। एनटीए ने यूजीसी नेट 2022 की सिटी इंटीमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जो उम्मीदवारों 8 अक्टूबर 2022 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो सत्रों में आयोजित की जाती है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2021 की परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। जिसके चलते इस साल दिसंबर 2021 के सत्र और जून 2022 के सत्र की परीक्षाओं का आयोजन के साथ करवाया जा रहा है। जिसकी परीक्षा तिथि 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर है। यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस परीक्षा है। एनटीए ने 8 अक्टूबर को होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन वह जल्द ही सभी 4 फेस के एडमिट कार्ड जारी करेगी। एनटीए द्वारा 8 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जारी सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स की आवश्यकता पड़ेगी।

यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल (8 अक्टूबर)
| विषय कोड | विषय | परीक्षा की तिथि | शिफ्ट |
| 87 | कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग | 8 अक्टूबर, 2022 | शिफ्ट-I |
| 01 | अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहकारिता / जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / अर्थमिति / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / विकास अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र | 8 अक्टूबर, 2022 | शिफ्ट- II |
कैसे करें यूजी नेट 2022 की सिटी इंटीमेशन स्लिप फेस 4 डाउनलोड
चरण 1 - एनटीए द्वारा जारी यूजी नेट 2022 की सिटी इंटीमेशन स्लिप फेस 4 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर "यूजीसी नेट 2022 सिटी इंटीमेशन स्लिप" का लिंक दिया गया है। दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - दिए गए यूजीसी नेट 2022 सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नाय पेज खुलेगा।
नए खुले इस पेज पर आपको अपना लॉगिन क्रैडेंशियल्स भर के सबमिट के बटन पर क्लकि करना है।
चरण 4 - सबमिट करने के बाद आपके सामने यूजीस नेट 2022 सिटी इंटीमेशन स्लिप आ जाएगी। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के एडमिट कार्ड कभी भी जारी कर सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें, ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उनसे मिस न हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











