नेशनल टेस्ट एजेंसी- एनटीए द्वारा नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट) 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने की उम्मीद मार्च के पहले सप्ताह में जताई जा रही है। इन संभावनाओं को सही साबित करते हुए एनटीए ने 6 मार्च 2023 की रात से नीट यूजी 2023 की रजिस्ट्रेश प्रक्रिया शूरी कर दी। नीट यूजी 2023 का रजिस्ट्रेश पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट यूजी 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीट यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए रविवार का दिन चुना गया है, ताकि आयोजन बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक किया जा सकें। कक्षा 12वीं के बाद मेडिकल में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में है।
नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। जैसे ही एनटीए द्वारा नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होगी उसका लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिखने लगेगा। रजिस्ट्रेशन शुरु होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्य्म से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

- Mar 7, 2023 9:17 AMNEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू
- Mar 4, 2023 3:33 PMNEET UG 2023 नीट यूजी 2023 की आवेदन प्रक्रिया कब होगी शुरू
- Mar 4, 2023 1:44 PMNEET UG 2023 नीट यूजी की परीक्षा किन अन्य कोर्स के लिए होती है
- Mar 4, 2023 11:03 AMNEET UG 2023 नीट यूजी के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट
- Mar 3, 2023 4:44 PMNEET UG 2023 नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रशन कबसे होंगे शुरू
- Mar 3, 2023 3:03 PMNEET UG 2023 नीट यूजी का आवेदन शुल्क
- Mar 3, 2023 12:52 PMपिछले साल नीट परीक्षा के 3000 अधिक परीक्षा सेंटर बनाए गए थे
- Mar 3, 2023 12:05 PMNEET UG 2023 कब होगी नीट यूजी की परीक्षा
- Mar 3, 2023 10:59 AMNEET UG 2023 कैसे करें नीट यूजी के लिए आवेदन
- Mar 3, 2023 10:48 AMNEET UG 2023 नीट यूजी सिलेबस में बदलाव?
- Mar 3, 2023 9:43 AMNEET UG 2023 नीट यूजी 2023 में आरक्षित सीटे कितनी
- Mar 3, 2023 9:18 AMNEET UG 2023 नीटी यूजी 2023 की परीक्षा की कैसे करें तैयारी
- Mar 3, 2023 9:12 AMNEET UG 2023 का आयोजन किन कोर्स के लिए किया जाता है
- Mar 3, 2023 1:22 AM2,58,827 छात्रों ने दी थी हिन्दी में NEET परीक्षाा
- Mar 3, 2023 1:17 AM13 भाषाओं में नीट परीक्षा
- Mar 3, 2023 1:16 AMपिछले साल 18 लाख छात्रों ने किया था आवेदन
- Mar 2, 2023 1:18 PMNEET UG 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेश कब से होगा शुरू
- Mar 2, 2023 10:03 AMNEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता
किन 13 भाषाओं में होगी नीट यूजी 2023 की परीक्षा
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय भाषा में नीट यूजी 2023 की परीक्षा देने में सक्षम है। जिन 13 भाषाओं में नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा वो हैं - अंग्रेजी, हिंदी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी,और उर्दू।
नीट यूजी 2023 का आरक्षण मानदंड क्या है?
नीट यूजी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2023 के आरक्षण मानदंड की जानाकरी होना आवश्यक है। नीट यूजी 2023 के आरक्षण मानदंड इस प्रकार है -
एसी श्रेणी - 15 प्रतिशत सीट को आरक्षण है।
एसटी - 7.5 प्रतिशत सीट का आरक्षित है।
विकलांग उम्मीदवार - 5 प्रतिशत सीटे आरक्षित है
नीट यूजी 2023 के लिए आयु सीमा क्या है?
नीट यूजी 2023 की परीक्षा कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहा उम्मीदवार दे सकता है। परीक्षा के देने के लिए आयु सीमा 17 वर्ष की तय की गई है।
नीट यूजी 2023 पात्रता
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- साइंस में पीसीबी के विषय पढ़ा हुआ होना आवश्यक है।
- कक्षा 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार छूट प्राप्त है।
नीट यूजी 2023 की मार्किंग स्कीम
प्रवेश परीक्षाओं में अक्सर ही नेगटिव मार्किंग होती है। नीट यूजी की परीक्षा में भी नेगटिव मार्किंग है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मिदवारों को 4 अंक प्राप्त होंगे, तो वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर उनका 1 अंक काट लिया जाएगा। जिन प्रश्नों के उत्तर उम्मीदवार ने नहीं दिए हैं उनके लिए उनका कोई अंक नहीं काटा जाएगा। उम्मीदावर परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रख कर दें।
नीट यूजी 2023 - आवेदन शुल्क
नीट यूजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है-
जनरल श्रेणी - 1700 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी - 1000 रुपये
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एनसीएल - 1600 रुपये
भारत से बाहर जनलर श्रेणी - 9,500 रुपये
नीट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
चरण 1 - नीट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - इस नए पेज पर उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्य्म से रजिस्टर करना है और व्यक्तिगत आवश्यक जानकारी भरनी है।
चरण 5 - व्यक्तिगत जानकारी के बाद उम्मीदवार को शैक्षिक जानकारी आदि भरने के बाद दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक दस्तावेज) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।
चरण 6- भरी गई सारी जानाकरी और अपलोड किए दस्तावेजों को चेक करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना है।
चरण 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट भी लें।


Click it and Unblock the Notifications











