NEET PG 2022 Schedule Download नीट पीजी रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा और रिजल्ट तिथि जारी

NEET PG 2022 Registration Admit Card Exam Result Date Revised Schedule Download राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड एनबीई ने नीट पीजी 2022 परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।

By Careerindia Hindi Desk

NEET PG 2022 Revised Schedule Download राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड एनबीई ने नीट पीजी 2022 परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 16 मई को जारी होंगे। नीट पीजी नए कार्यक्रम के मुताबिक, नीट पीजी परीक्षा 21 मई को होगी और नीट पीजी रिजल्ट 2022 20 जून को घोषित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। छह एमबीबीएस छात्रों ने 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर, नीट पीजी-2022 की प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि कोरोना के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम करने से कई छात्र इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए हैं। शुक्रवार को इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाल दी थी।

NEET PG 2022 Schedule Download नीट पीजी रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा और रिजल्ट तिथि जारी

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड, एनबीई ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है। पिछले नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2022 पंजीकरण 4 फरवरी, 2022 को समाप्त होने वाला था। इसे अब 25 मार्च, 2022 को रात 11:55 बजे तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही परीक्षा पहले 12 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई थी। अब 8 सप्ताह से अधिक के लिए 20 मई 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नोटिस के अनुसार, परीक्षा 21 मई 2022 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए निर्धारित संशोधित कार्यक्रम natboard.edu.in पर उपलब्ध नोटिस में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट से नीट पीजी 2022 शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2022 Revised Schedule Download

नीट पीजी 2022 तिथि संशोधित कार्यक्रम

नीट पीजी 2022 तिथियां
नीट पीजी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 25 मार्च 2022 रात 11:55 बजे
आवेदन सुधार विंडो 29 मार्च 2022 से 7 अप्रैल 2022 तक
अंतिम संपादन विंडो 26 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022
नीट पीजी परीक्षा तिथि 2022 21 मई 2022
नीट पीजी रिजल्ट 2022 डेट 20 जून 2022

नोट: जिन उम्मीदवारों ने पहले पंजीकरण कराया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है और जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नीट पीजी 2022 के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वह एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने और इंटर्नशिप पर विचार करने की मांग की गई थी। उसी के लिए सुनवाई अब मंगलवार 8 फरवरी 2022 के लिए निर्धारित है।

यदि किसी उम्मीदवार को नीट पीजी परीक्षा के संबंध में को समस्या है तो वह एनबीईएमएस की हेल्पलाइन नंबर 022- 61087595 पर संपर्क कर सकता है, इसके अलावा उम्मदीवार एनबीईएमएस को ईमेल आईडी [email protected] या एनबीईएमएस पोर्टल
https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर मेल लिख सकता है।

NEET PG 2022 Postponed News नीट पीजी परीक्षा दो महीने के लिए स्थगित, जानिए नई तिथिNEET PG 2022 Postponed News नीट पीजी परीक्षा दो महीने के लिए स्थगित, जानिए नई तिथि

NEET 2022 Latest News तमिलनाडु में नीट बैन बिल पर राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसलाNEET 2022 Latest News तमिलनाडु में नीट बैन बिल पर राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET PG 2022 Registration Admit Card Exam Result Date Revised Schedule Download : National Board of Examinations NBE has released the revised schedule of NEET PG 2022 exam. NEET PG registration last date is 25 March 2022. NEET PG Admit Card 2022 will be released on May 16. NEET PG Exam will be held on 21st May 2022 and NEET PG Result 2022 will be declared on 20th June.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X