NEET 2022 Notification Latest News राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक के लिए नीट यूजी 2022 नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर नीट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन का एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि नीट 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अप्रैल 2022 तक नीट यूजी 2022 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

छात्रों को इस तरह के फर्जी नोटिस से सावधान रहना चाहिए। एनटीए ने अभी तक नीट यूजी 2022 नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नीट यूजी 2022 नोटिफकेशन केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
नीट यूजी 2022 अधिसूचना की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस नकली है। नीट 2022 पंजीकरण के संबंध में आधिकारिक सूचना अभी तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी नहीं की गई है।
फेक नोटिस में नीट यूजी 2022 के लिए एक विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। नोटिस में दावा किया गया है कि नीट यूजी 2022 पंजीकरण प्रक्रिया 4 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 15 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी। जबकि यह नोटिस पूरी तरह फेक है।

एनटीए के करीबी सूत्रों ने पहले पुष्टि की थी कि नीट यूजी परीक्षा 2022 में 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उसी के आधार पर फेक नोटिस में भी इस तारीख का इस्तेमाल मुख्य परीक्षा की तारीख में किया गया है। एनटीए ने अभी तक नीट परीक्षा तिथि 2022 की घोषणा नहीं की है।
एनटीए अधिकारियों के अनुसार, नीट यूजी 2022 अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। हालांकि एनटीए द्वारा अभी तक नीट 2022 नोटिफिकेशन जारी करने की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह नीट 2022 के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर नजर रखें।


Click it and Unblock the Notifications











